Header Ads

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन बाहर, T20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद भी क्यों कटा पत्ता? ये है असली वजह

Ishan Kishan: BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 का ऐलान हो गया है. पिछले साल 34 प्लेयर्स को मौका मिला था, वहीं इस बार 30 खिलाड़ियों की जगह मिली है. बीसीसीआई ने अपनी A+ ग्रेड को हटा दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 चल रहा है और ईशान किशन यहां खेलते हुए नजर आ रहे हैं. USA के खिलाफ आखिरी मैच में ईशान किशन ने आक्रमक बल्लेबाजी की थी लेकिन अच्छी शुरुआत के बावजूद वो सिर्फ 20 रन बना पाए. बड़ी बात ये है कि ईशान को वर्ल्ड कप खेलने के बावजूद सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है.

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ईशान किशन को क्यों नहीं मिली जगह?

BCCI के पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ईशान किशन मौजूद थे और लग रहा था कि इस बार भी उन्हें चांस मिलेगा. हालांकि, BCCI ने उन्हें जगह नहीं दी है और फैंस इसी वजह से सवाल खड़े कर रहे हैं. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को मैच खेलना होता है और 2025 में किशन ने एक भी मैच नहीं खेला. उनकी टीम इंडिया में 2026 की शुरुआत में वापसी हुई है. इसी कारण किशन को कॉन्ट्रैक्ट ऑफर नहीं किया गया. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘14 साल में ये हाल है…’, वैभव सूर्यवंशी का दीवाना हुआ पूर्व इंग्लिश कप्तान, कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

The post BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ईशान किशन बाहर, T20 वर्ल्ड कप खेलने के बाद भी क्यों कटा पत्ता? ये है असली वजह appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.