‘वो अद्भुत था…’, सूर्यकुमार यादव की पारी देख गदगद हुए कोच गौतम गंभीर, तारीफ में पढ़े कसीदे
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने यूएसए के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 29 रनों से जीत हासिल की. इस मैच में हर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर हर किसी को तारीफ अपनी तारीफ करने पर मजबूर किया. वैसे तो हम सभी जानते हैं कि सूर्या बल्ले से क्या करने की काबिलियत रखते हैं लेकिन बीते दिनों उनका फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में बना हुआ था. हालांकि, ये साल 2026 में उनका चौथा इंटरनेशनल अर्धशतक था. उनकी ये शानदार बल्लेबाज देख टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए. सूर्यकुमार यादव की इस बेहतरीन पारी के देख क्या बोले गौतम गंभीर आइए आपको भी बताते हैं.
𝗥𝗶𝘀𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗼 𝘁𝗵𝗲 𝗼𝗰𝗰𝗮𝘀𝗶𝗼𝗻, the Surya Kumar Yadav way 🫡
— BCCI (@BCCI) February 8, 2026
🎥 Hear from our captain himself after his Wankhede masterclass 🙌🇮🇳#TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup | #INDvUSA | @surya_14kumar https://t.co/JnuiClBytb
सूर्यकुमार यादव ने खेल डाली ऐतिहासिक पारी
टी20 विश्व कप 2026 में अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल नजर आया. इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की पारी की तारीफ करते हुए कहा, “आज हमें एक अच्छी जीत मिली. सूर्या की पारी एक मास्टर क्लास थी और वो बहुत ही कमाल की थी. टी20 क्रिकेट में जिस तरह की परिस्थिति में हम लोग थे मुझे लगता है कि ये अद्भुत था.”ये वीडियो बीसीसीआई की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.
सिक्सर किंग भी बने सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने इस पारी में 49 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 171 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. इसी के साथ वो टी20 इंटरनेशनल में भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रचा. अब सूर्यकुमार के नाम 86 छक्के हो गए हैं. रोहित शर्मा के नाम भारत में टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए 85 छक्के हैं.
ये भी पढ़िए- अफगानिस्तान ने हारकर भी रच दिया इतिहास, भारत के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
The post ‘वो अद्भुत था…’, सूर्यकुमार यादव की पारी देख गदगद हुए कोच गौतम गंभीर, तारीफ में पढ़े कसीदे appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment