Header Ads

England vs Nepal Live Score, T20I World Cup 2026: जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने उतरेगी इंग्लैंड, नेपाल से होगा सामना

ENG vs NEP T20I World Cup 2026 Live Today Cricket Match Score and Updates: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत नेपाल के साथ होनी है. इंग्लिश टीम अपने अभियान का आगाज जीत के साथ करने उतरेगी. नेपाल के मुकाबले इंग्लैंड टीम कागज पर काफी दमदार नजर आ रही है. टीम का प्रदर्शन हाल ही में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल का रहा था. दूसरी ओर, नेपाल भी इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाना चाहेगी.

England vs Nepal T20I World Cup 2026: Where to Watch Live Streaming

इंग्लैंड और नेपाल के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.

England vs Nepal T20I World Cup 2026: Probable Playing 11

इंग्लैंड संभावित प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेले, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, लुक वुड.

England vs Nepal T20I World Cup 2026: Weather and Pitch Report

इंग्लैंड और नेपाल के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाना है. इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों का राज रहता है. गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है, जिसके चलते शॉट्स लगाना काफी आसान रहता है.

The post England vs Nepal Live Score, T20I World Cup 2026: जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने उतरेगी इंग्लैंड, नेपाल से होगा सामना appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.