T20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को ही होगा भारत-पाक का मैच? PCB चीफ मोहसिन नक़वी तैयार, बस ऐलान का इंतजार!
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में हर किसी की नजरें एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी हुई हैं. पाकिस्तान के बायकॉट वाले फैसले के बाद अब इस पूरे मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है. क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार अब ये मामला पूरी तरह से अपने अंतिम चरण तक पहुंच चुका है और जल्द ही इसके ऊपर फैसला आ सकता है. तमाम मीटिंग के दौर के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब अपनी जिद छोड़ भारत के साथ हाई वोल्टेज मुकाबला खेलने के लिए लगभग तैयार हो चुका है. आईसीसी के साथ लाहौर में हुई मीटिंग के बाद अब मामला पाकिस्तान के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ के पास पहुंच चुका है, जो कि जल्द ही इस मुकाबले पर मुहर लगा सकते हैं.
खबपर अपडेट हो रही है…
The post T20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को ही होगा भारत-पाक का मैच? PCB चीफ मोहसिन नक़वी तैयार, बस ऐलान का इंतजार! appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment