Header Ads

दिल्ली कैपिटल्स के आकिब नबी ने गेंद के साथ किया कमाल, पहली के बाद दूसरी पारी में भी मचाया धमाल

Madhya Pradesh vs Jammu and Kashmir: जम्मू और कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मजबूत मध्य प्रदेश से भिड़ रही है. जहां पर जम्मू और कश्मीर की टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू और कश्मीर की टीम मैच में आगे नजर आ रही है. जिसका सबसे बड़ा कारण तेज गेंदबाज आकिब नबी डार हैं. दिल्ली कैपिटल्स के इस गेंदबाज ने मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों को परेशान कर दिया है. 

आकिब नबी डार ने किया कमाल 

मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में जम्मू और कश्मीर के आकिब नबी डार ने 18.4 ओवर में 40 रन बनाकर 7 विकेट अपने नाम किया. बल्ले के साथ दोनों ही पारियों में भले ही आकिब फेल हो गए, लेकिन गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन किया. दूसरी पारी में अब तक आकिब ने 10 ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया. मध्य प्रदेश की टीम ने 28 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 87 रन ही बनाए हैं. एमपी को जीत के लिए 204 रनों की जरूरत है. आकिब इस पारी में भी 5 विकेट हॉल ले सकते हैं. आकिब की स्विंग गेंदबाजी के आगे मध्य प्रदेश के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो गए. आकिब अपनी गेंदबाजी से जम्मू और कश्मीर की टीम को यहां तक लाए हैं. ऐसे में अब सेमीफाइनल का रास्ता भी आसान हो गया है. 

ये भी पढ़ें: दूसरे मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेगा स्टार ऑलराउंडर, कप्तान सूर्या ने स्कॉड को लेकर दी बड़ी जानकारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का है हिस्सा 

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आकिब नबी डार को 8.4 करोड़ रुपये देकर खरीदा है. इस सीजन में उन्हें दिल्ली की टीम ने प्लेइंग 11 में शामिल करने के लिए खरीदा है. नबी डार हालांकि इस सीजन बल्ले के साथ भी परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के इस सीजन में आकिब नबी डार जम्मू और कश्मीर की टीम को चैंपियन बनाने के लिए खेल रहे हैं. अगर गेंद और बल्ले दोनों के साथ आकिब परफॉर्म करते रहे, तो जम्मू और कश्मीर का सपना पूरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘वो अद्भुत था…’, सूर्यकुमार यादव की पारी देख गदगद हुए कोच गौतम गंभीर, तारीफ में पढ़े कसीदे

The post दिल्ली कैपिटल्स के आकिब नबी ने गेंद के साथ किया कमाल, पहली के बाद दूसरी पारी में भी मचाया धमाल  appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.