Header Ads

IND vs USA: सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज ने रची जीत की स्क्रिप्ट, यूएसए को 29 रनों से रौंदा

IND vs USA: टी-20 विश्व कप 2026 में यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल करते हुए अपने कारवां को आगे बढ़ाया. हालांकि भारत को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. लेकिन सूर्यकुमार यादव की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दमपर भारत ने बड़ा स्कोर बनाया और बाद में गेंदबाजों ने कमाल करते हुए मुकाबला जीत लिया. भारत ने 29 रनों से मुकाबला जीत लिया.

सूर्या को छोड़कर फेल हुए सभी बल्लेबाज

इस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन भी खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने 16 गेंदों में 20 रन बनाए. वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए. हालांकि इसके बाद सूर्यकुमार यादव एक छोर से खड़े रहे.

ये भी पढ़ें:158508787500 रुपये तक पहुंची RCB की कीमत, ललित मोदी का बड़ा दावा

उन्होंने 49 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल थे. भारत को पावर प्ले में ही 46 के स्कोर पर 4 बड़े झटके लग गए थे. लेकिन सूर्या ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से समा बांध दिया. भारत ने इस तरह 20 ओवर में 161/9 रन बनाए थे. यूएसए की ओर से शेडली वैन शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी से दिल जीता. उन्होंने 4 ओवर में 25 रन खर्च कर 4 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ

USA को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे एंड्रीज गौस ने 9 गेंदों में 6 रन बनाए, जबकि सैतेजा मुक्कमल्ला ने 7 गेंदों में 2 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान मोनांक पटेल भी खासा प्रभावित नहीं कर सके और अपनी पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. हालांकि मिलिंद कुमार ने थोड़ी देर तक मोर्चा संभाला लेकिन वह भी 34 गेंदों में 34 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए. इसके अलावा संजय कृष्णमूर्ति ने भी 31 गेंदों में 37 रन बनाए.

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 29 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली

The post IND vs USA: सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज ने रची जीत की स्क्रिप्ट, यूएसए को 29 रनों से रौंदा appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.