Header Ads

IND vs PAK: क्यों बांग्लादेश ने ही छोड़ दिया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का साथ? ICC से मीटिंग के बाद बदल गया सुर

IND vs PAK: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में आकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से मना किया, तो आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया. जिससे नाराज होकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत से मैच खेलने को मना कर दिया. लंबे ड्रामे के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना फैसला बदल कर मैच खेलने का फैसला कर लिया है. उसके पीछे सबसे बड़ा कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का ही पीछे हट जाना है. आईसीसी से मीटिंग के बाद बीसीबी ने अपने सुर बदल लिए. 

पीसीबी और आईसीसी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा शुक्रिया 

पाकिस्तान में आईसीसी के प्रतिनिधि, पीसीबी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच मीटिंग हुई. जिसके बाद बीसीबी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का ही साथ छोड़ दिया. बीसीबी ने पाकिस्तान का धन्यवाद किया, लेकिन अपना रुख बदल दिया. उन्होंने प्रेस रिलीज जारी करके पीसीबी से कहा, ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हाल की चुनौतियों से निपटने में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और सभी शामिल लोगों की उनकी पॉजिटिव भूमिका के लिए दिल से तारीफ करता है. खास तौर पर BCB, PCB चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी, उनके बोर्ड और पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता है. इस पूरे समय में, PCB ने बहुत अच्छी खेल भावना और एकजुटता दिखाई है.’ 

ये भी पढ़ें: कंफर्म! T20 World Cup 2026 में होगा IND vs PAK मैच, लंबे ड्रामे के बाद पाकिस्तान राजी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का भी बदला सुर  

आईसीसी से मीटिंग के बाद BCB प्रेसिडेंट मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने अपना सुर बदला. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कहा, ‘इस समय में बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों से हम बहुत खुश हैं. हमारा भाईचारा हमेशा बढ़ता रहे. कल पाकिस्तान के अपने छोटे से दौरे के बाद और हमारी बातचीत के आने वाले नतीजों को देखते हुए, मैं पाकिस्तान से रिक्वेस्ट करता हूँ कि वह पूरे क्रिकेट इको सिस्टम के फायदे के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ICC T20 वर्ल्ड कप का मैच खेले.’

ये भी पढ़ें: क्यों IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान ने फिर किया सरेंडर? सरकार ने बताया फैसला बदलने का कारण

The post IND vs PAK: क्यों बांग्लादेश ने ही छोड़ दिया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का साथ? ICC से मीटिंग के बाद बदल गया सुर appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.