Header Ads

पहले टी20 विश्व कप मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए अभिषेक शर्मा, नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

IND vs USA: टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. टीम के लिए केवल कप्तान सूर्यकुमार यादव ही रंग में नजर आए. उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम इंडिया को मुसीबत से उभारा. हर किसी को इस मैच में स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. टी20 विश्व में वो अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसी के साथ उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. 

अभिषेक शर्मा का गोल्डन डक वाला रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ही ऐसे इकलौते भारतीय बल्लेबाज नहीं हैं जो कि टी 20 विश्व कप की पहली पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं. इससे पहले मौजूदा समय में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी साल 2007 में शून्य पर आउट हो चुके हैं. उस समय टीम इंडिया ने धोनी की लीडरशिप में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. 

इसी के साथ अभिषेक के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. वो भारत के लिए टी20 विश्व कप में गोल्डन डक पर आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले मुरली विजय (2010), रोहित शर्मा (2021), विराट कोहली (2024) में गोल्डन डक का शिकार बन चुके हैं. 

अमेरिका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज हुए फ्लॉप

अमेरिका के खिलाफ मैच में भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में 300 रनों के आंकड़े को पार करेंगे लेकिन ऐसा होता नहीं दिखा. भारतीय बल्लेबाज इस मैच में 20 ओवरों में महज 161 रन ही बना पाई. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की 85 रनों की पारी को निकाल दें तो बाकी कोई भी बल्लेबाज रंग में नजर नहीं आया. इस पारी में टीम के 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए.

ये भी पढ़िए- वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किए 16 WORLD RECORD, 14 साल की उम्र कर रहे विश्व क्रिकेट पर राज

The post पहले टी20 विश्व कप मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए अभिषेक शर्मा, नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.