T20 World Cup: इंग्लैंड की जीत से ज्यादा नेपाल की हार के चर्चे, दिग्गजों ने कहा- चैंपियन टीम ऐसे ही…
Legends Impressed Nepal Performance: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और नेपाल के बीच 8 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में मैच हुआ. नेपाल के मुकाबले इंग्लैंड काफी बड़ी टीम है. सभी ने इंग्लिश टीम की आसान जीत की उम्मीद लगाई थी लेकिन नेपाल ने उन्हें कड़ी टक्कर दी. मैच आखिरी गेंद तक गया और सिर्फ एक शॉट से नेपाल ऐतिहासिक उलटफेर करने से चूक गई. सिर्फ 4 रन से उन्हें हार मिली. इसके बाद सोशल मीडिया पर नेपाल की जमकर तारीफ हो रही है. इंग्लैंड की जीत से ज्यादा नेपाल की हार के चर्चे हैं. कई सारे दिग्गजों ने भी उनकी तारीफ की.
पूर्व क्रिकेटर्स ने की नेपाल की जमकर तारीफ
पूर्व वर्ल्ड कप विजेता युवराज सिंह ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘नेपाल के लिए ढेर सारा सम्मान. उन्होंने दुनिया की सबसे बेस्ट टीमों में से एक को कड़ी टक्कर दी और लड़ाई में अंत तक बने रहे. उन्होंने दिखाया कि विश्वास और दिल क्या कर सकता है. टीम को इस तरह से आगे बढ़ना चाहिए. ऐसे ही चैंपियंस भी आगे बढ़ते हैं. क्रिकेट जगत देख रहा है.’
आर अश्विन ने X पर नेपाल की तारीफ में लिखा, ‘नेपाल ने कमाल कर दिया. वो दुनिया की सबसे अच्छी उभरती हुई टीमों में से एक है. उनके पास काफी क्षमता है.’
पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी नेपाल की खूब तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ फिनिशिंग टच देखने को नहीं मिला, नेपाल एक सही राह पर है. इंग्लैंड को मुश्किल में देखना काफी बड़ी बात है.’
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने नेपाल की प्रशंसा में कहा, ‘दूर होने के बावजूद इतने करीब थे. शानदार खेल दिखाया. नेपाल ने बढ़िया लड़ाई की.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के पहले ही मैच में चोटिल हुआ स्टार गेंदबाज, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा
इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने X पर लिखा, ‘क्रिकेट का क्या शानदार खेल देखने को मिला. नेपाल प्लेयर्स ने जो स्किल्स दिखाई है, वो एकदम जोरदार है.’
नेपाल की तारीफ में संजय मांजरेकर ने कहा, ‘अफगानिस्तान के बाद नेपाल वो टीम है, जिसके बाद भविष्य में बड़ा नाम कमाने की क्षमता है. उनके पास लड़ने की ताकत है. उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी की समझ है.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी
The post T20 World Cup: इंग्लैंड की जीत से ज्यादा नेपाल की हार के चर्चे, दिग्गजों ने कहा- चैंपियन टीम ऐसे ही… appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment