T20 World Cup के बीच श्रीलंका के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर
T20 World Cup 2026, Sri Lanka: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान श्रीलंका ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी. अब श्रीलंकाई टीम अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को ओमान के खिलाफ खेलेगी. लेकिन इससे पहले श्रीलंका की टीम के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है. टीम के दिग्गज ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
वानिन्दु हसरंगा को क्या हुआ?
28 साल के वानिन्दु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के पहले मैच के जीत के सबसे बड़े हीरो में से एक थे. इस मुकाबले में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट लिए थे. हालांकि, इसी बीच वो पूरे मैच के दौरान काफी दर्द में दिखे और उन्होंने तकलीफ में ही गेंदबाज़ी की. बता दें कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है जिसके कारण ही अब वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं.
T20 World Cup 2026 के लिए श्रीलंका का फुल स्क्वॉड
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिन्दु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दुनिथ वेललागे, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन.
खबर अपडेट हो रही है…
The post T20 World Cup के बीच श्रीलंका के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment