Header Ads

‘तब तक बड़ा क्रिकेटर नहीं मानूंगा, जब तक…’, वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बेटे को लेकर दिया बड़ा बयान

Vaibhav Suryavanshi: इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कमाल कर दिया था. जिसके कारण ही टीम इंडिया छठी बार इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनी थी. वैभव जिस अंदाज में खेल रहे हैं, उससे अब फैंस चाहते हैं कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में खेलने का मौका मिले. इस बीच खुद वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने अपने बेटे के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है.  

वैभव सूर्यवंशी के पिता ने दिया बड़ा बयान

सिर्फ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी आक्रामक अंदाज में ही खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में सूर्यवंशी टेस्ट फॉर्मेट में कैसा प्रदर्शन करके ये सभी का ही बहुत बड़ा सवाल है. इस बारे में बात टीवी9 से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वो वैभव को तभी बड़ा खिलाड़ी मानेंगे, जब वो टेस्ट क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज खुद को साबित करेंगे. संजीव सूर्यवंशी का मानना है कि बिना टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किए बिना बड़ा खिलाड़ी नहीं बन सकते हैं. सूर्यवंशी का भी लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करना है. सूर्यवंशी टी20 और वनडे फॉर्मेट में खुद को बड़े स्टेज पर साबित कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: 38 साल के अमेरिकी गेंदबाज ने हिला दी टीम इंडिया की बल्लेबाजी, ईशान-तिलक समेत दुबे भी हुए फेल

जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं सूर्यवंशी 

संजीव सूर्यवंशी का मानना है कि वैभव का सफर अभी सिर्फ शुरू हुआ है. उन्हें अभी कड़ी मेहनत करनी है. जिससे वो लगातार इसी अंदाज में खेल सके. उनका कहना है कि टीम में मौका देना या नहीं देना ये बीसीसीआई के हाथ में है. वैभव सिर्फ अपनी तैयारियों पर ही ध्यान देने वाले हैं. टीम इंडिया के लिए अगर वैभव को जल्द ही खेलना है, तो उन्हें आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करना होगा. पिछले सीजन की तरह अगर सूर्यवंशी इस बार खेले, तो जल्द ही उन्हें टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच बायकॉट विवाद के बीच PCB ने किया ICC को फोन! क्या अब फैसले से पलटेगा पाकिस्तान?

The post ‘तब तक बड़ा क्रिकेटर नहीं मानूंगा, जब तक…’, वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बेटे को लेकर दिया बड़ा बयान  appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.