Header Ads

T20 World Cup खेलने का टूटा सपना, पर हौसला बरकरार! टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट

Harshit Rana Surgery: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा था. स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. राणा इसके पहले लगातार टीम इंडिया का हिस्सा थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वो शानदार फॉर्म में नजर आए थे. हालांकि, उन्हें वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले घुटने में चोट आई. हर्षित का टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना भले ही टूट गया है लेकिन हौसला अभी भी बरकरार है. उन्होंने अपनी चोट पर अब बड़ा अपडेट साझा किया है.

हर्षित राणा की चोट पर बड़ा अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के पहले मैच से ठीक तीन दिन पूर्व हर्षित को दाहिने घुटने में चोट आई. 4 फरवरी 2026 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई में वॉर्मअप मैच में गेंदबाजी करते हुए उन्हें घुटने में दर्द महसूस हुआ. इसी कारण वो एक ओवर करके बाहर चले गए और टी20 वर्ल्ड कप से भी उनका पत्ता कट गया. हर्षित ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए अपनी चोट पर अपडेट दिया.

तेज गेंदबाज ने बताया कि उन्होंने घुटने की सर्जरी करा ली है. राणा ने इसी बीच कैप्शन में वापसी की हुंकार भी भर दी. राणा ने सर्जरी के बाद अस्पताल के बेड से अपनी फोटो डाली और लिखा, ‘सर्जरी हो गई है. अब ठीक होने और उस खेल में वापसी पर फोकस रहेगा, जिससे मैं प्यार करता हूं.’

आप नीचे हर्षित राणा की पोस्ट देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: इंग्लैंड की जीत से ज्यादा नेपाल की हार के चर्चे, दिग्गजों ने कहा- चैंपियन टीम ऐसे ही…

कब तक फिट होंगे हर्षित राणा?

हर्षित राणा को घुटने में लेटरल मेनिसकस टियर हुआ है और सर्जरी के बाद उन्हें ठीक होने में लगभग 3-4 महीने लग सकते हैं. ऐसे में उनके IPL 2026 भी मिस करने को लेकर सवाल खड़े होते हैं. राणा की सर्जरी सफल रही है और वो कब तक मैदान पर वापसी करते हैं, ये उनकी रिकवरी पर निर्भर करता है. अगर राणा जल्दी फिट हो गए, तो वो KKR के लिए सीजन के अंतिम कुछ मैच खेल सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश तो बहाना है, पाकिस्तान के मैच ‘बायकॉट’ ड्रामे का सच आया सामने? नई रिपोर्ट का एक-एक शब्द उड़ा देगा होश!

The post T20 World Cup खेलने का टूटा सपना, पर हौसला बरकरार! टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.