जब प्रेमानंद महाराज की शरण में गए Veer Mahaan ने WWE रिंग में बजाई PAK रेसलर की बैंड, एक झटके में निकाल दी सारी हेकड़ी
Veer Mahaan: भारतीय रेसलर वीर महान प्रेमानंद महाराज की शरण में चले गए हैं. महान ने कुछ साल पहले WWE में अपने एक्शन से खूब तबाही मचाई थी. 2022 में तो WWE Raw में वो छा गए थे. कंपनी ने उनके कैरेक्टर में बदलाव कर सिंगल पुश दिया था. वीर जब अलग लुक में रिंग में आते थे तो विरोधियों की पहले ही हालत खराब हो जाती थी. वीर ने इस दौरान पाकिस्तानी मूल के रेसलर मुस्तफा अली का भी बुरा हाल किया था. अली मौजूदा समय में TNA का हिस्सा हैं.
वीर महान ने मुस्तफा अली की बजाई बैंड
दरअसल मई 2022 में मुस्तफा अली ने यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी को चुनौती दी. अली का कहना था कि वो किसी को भी हरा सकते हैं. थ्योरी ने भी चतुराई से काम लिया. उन्होंने मैच में द मिज़ को गेस्ट रेफरी के रूप में बुलाया. मामला यहां तक एकदम सही रहा. अली भी खुश हो गए थे क्योंक उन्हें थ्योरी के खिलाफ मैच मिल रहा था. थ्योरी ने इसके बाद एक और गेम खेल दिया. थ्योरी ने कहा कि उन्होंने अली के लिए अलग मैच फिक्स किया है. इसके बाद उन्होंने वीर महान को बुलाया. वीर का नाम सुनते ही अली की हेकड़ी निकल गई.
वीर महान और अली का मैच शुरू हुआ. शुरुआत में ही महान ने अली को धराशाई कर दिया. रिंग में पड़े अली को खतरनाक किक वीर ने मारी. अली ने थोड़ा बहुत टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. थ्योरी और मि़ज़ ने भी उनका ध्यान भटकाया. वीर को मैच जीतने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी. उन्होंने क्लोथलाइन से अली को नीचे गिराया. इसके बाद सर्विकल क्लच लॉक लगाया. अली की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्होंने तुरंत ही टैपआउट कर लिया.
ये भी पढ़ें:-39 साल के WWE रेसलर ने मजबूरी में लिया संन्यास तो भावुक हुए John Cena, यूं कही दिल की बात
वीर महान को WWE ने कब रिलीज किया?
वीर महान को WWE में टैग टीम डिवीजन में ज्यादा सफलता मिली. मेन रोस्टर में उनका सिंगल रन ज्यादा खास नहीं रहा. NXT में सांगा के साथ उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. वीर ने कुछ ही सालों में बढ़िया नाम बना लिया था. वीर को अप्रैल 2024 में WWE ने रिलीज किया था. उनके रिलीज पर सभी चौंक गए थे. उनके साथ-साथ कंपनी ने जिंदर महल और सांगा को भी बाहर का रास्ता दिखाया था.
ये भी पढ़ें:-WWE में आएगा ग्रैमी अवॉर्ड 2026 विजेता का ‘तूफान’, 1000 दिन बाद वापसी को लेकर आई खुशखबरी!
The post जब प्रेमानंद महाराज की शरण में गए Veer Mahaan ने WWE रिंग में बजाई PAK रेसलर की बैंड, एक झटके में निकाल दी सारी हेकड़ी appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment