ICC की इमरजेंसी मीटिंग से पहले पाकिस्तान पहुंचे BCB अध्यक्ष, मोहसिन नकवी से करेंगे खास बैठक
PCB and BCB: बीसीबी और आईसीसी के बीच विवाद के कारण ही बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई. जिसके बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इस विवाद में कूद गया और भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को ही खेलने से मना कर दिया. ये विवाद अब रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. आईसीसी इस विवाद पर कुछ बड़ा फैसला करने के लिए जल्द ही इमरजेंसी मीटिंग बुलाने वाला है. उससे पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मिल रहे हैं.
बीसीबी और पीसीबी के प्रमुख लाहौर में मिले
आईसीसी आज दुबई में इमरजेंसी मीटिंग करने वाली है. उस मीटिंग से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष लाहौर में मिले. जिओ टीवी के अनुसार बीसीबी के चीफ आज आईसीसी की मीटिंग में ऑनलाइन जुड़ने वाले हैं. जहां पर वो दूसरे बोर्ड के सदस्यों के सामने पक्ष रखने वाले हैं. वापस लौटने से पहले वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नवकी से भी मिलने वाले हैं. बीसीबी ने आईसीसी के रवैया को पक्षपातपूर्ण बताया है. जिसके कारण ही अब अपना विरोध जताना चाहते हैं. हालांकि आईसीसी पाकिस्तान के इस फैसले से खुश नहीं है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ आईसीसी की मीटिंग में 14-2 का फैसला हुआ था. ऐसे में अन्य बोर्ड के खिलाफ भी अब पाकिस्तान ने मोर्चा खोल दिया है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने ICC और PCB विवाद को लेकर लाहौर पहुंचे: सूत्र
— Kᴀᴘɪʟ Gᴏᴜʀ (@GaurBulandshahr) February 8, 2026
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शेहबाज शरीफ ने कहा कि उनकी टीम हर हाल में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार करेगी।
उधर, ICC ने PCB को चेतावनी दी कि बहिष्कार पर कड़ी कार्रवाई… pic.twitter.com/CbWS2ZRHI9
पाकिस्तान पर हो सकता है बड़ा एक्शन
मीटिंग से पहले ही आईसीसी ने साफ कर दिया है अगर पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मुकाबले को नहीं खेलती है, तो उनके खिलाफ बड़ा एक्शन हो सकता है. आईसीसी के बैठक में अगर फिर से 14-2 होता है, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश का क्रिकेट खतरे में आ सकता है. फिलहाल सभी बोर्ड के मेंबर इन दोनों बोर्ड के बगावत से खुश नहीं हैं. ऐसे में बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष साथ मिलकर अपने आगे का प्लान बना रहे हैं. जिससे वो आईसीसी की मीटिंग में अपना पक्ष मजबूती से रख सके.
ये भी पढ़ें: IND vs NAM: क्या दूसरे मैच से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा? T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
The post ICC की इमरजेंसी मीटिंग से पहले पाकिस्तान पहुंचे BCB अध्यक्ष, मोहसिन नकवी से करेंगे खास बैठक appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment