IND vs PAK: पाकिस्तान की 4 शर्तों को ठेंगा दिखा कर निकल गया ICC! बड़ा अपडेट आया सामने
IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना था. लेकिन 1 फरवरी को पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ न खेलने का ऐलान कर दिया. जिसके बाद 8 फरवरी को आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से बात करने के लिए 8 फरवरी को लाहौर पहुंचे थे. इस बैठक में बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल भी मौजूद थे. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए आईसीसी के सामने 4 शर्तें रखी थीं.
आईसीसी ने किया इनकार
एबीपी न्यूज के सूत्रों के मुताबिक आईसीसी ने पाकिस्तान की सभी 4 शर्तों को मानने से खारिज कर दिया है. 8 फरवरी को पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान खव्जा के अलावा बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के बीच कई घंटो तक लाहौर में बैठक चली थी. जहां पर पीसीबी ने आईसीसी के सामने 4 बड़ी शर्तें रखी थीं.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी
क्या हैं वो 4 शर्तें?
पीसीबी ने आईसीसी के सामने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज बहाल करने के मांग की है. पाकिस्तान ने द्विपक्षीय सीरीज सीरीज को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की शर्त रखी है. भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों टीमों केवल एशिया कप और आईसीसी इवेंट में आमने सामने होती हैं.
वहीं, दूसरी मांग के तौर पर पाकिस्तान ने आईसीसी से कहा कि आईसीसी राजस्व में उसकी हिस्सेदारी बढ़ाकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बराबर की जाए. इसके अलावा बीसीसीआई पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंड शेक कंट्रोवर्सी को खत्म करे. एशिया कप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था. इसके अलावा पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए उसे पूरा मुआवजा देने की बात कही. हालांकि सूत्रों के मुताबिक आईसीसी ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर करार देते हुए सभी मांगों को ठुकरा दिया.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के पहले ही मैच में चोटिल हुआ स्टार गेंदबाज, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा
The post IND vs PAK: पाकिस्तान की 4 शर्तों को ठेंगा दिखा कर निकल गया ICC! बड़ा अपडेट आया सामने appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment