‘उनमें छक्का मारने की ताकत नहीं…’, भारतीय दिग्गज ने बाबर आजम की उड़ाई खिल्ली, सरेआम लिए मजे
PAK vs NED: पाकिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में 3 विकेट से जीत हासिल कर ली है. पाकिस्तान की टीम इस मैच में एक वक्त पर हार की कगार पर खड़ी थी लेकिन अंतिम ओवरों में फहीम अशरफ ने बाजी पलट दी और टीम को जीत दिलाई. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. बाबर 18 गेंदों की पारी में महज 1 चौका ही लगा पाए और केवल 15 रन बनाकर पवेलियन की राह पकड़ते दिखे. नीदरलैंड्स के खिलाफ फ्लॉप होते ही एक बार फिर से उनकी काबिलियत पर सवाल खड़े होने लगे हैं. शॉट मारने की उनकी काबिलियत पर सवाल खड़े करते हुए कमेंट्री के दौरान टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने उनके मजे ले लिए. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
🚨 BABAR AZAM COOKED BY COMMENTATORS 🚨
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 7, 2026
Tuk-tuk Babar Azam is the biggest fraud Pakistan have ever produced, scored 15(18) vs Netherlands (Associate Nation) 😆
Even Mohammad Kaif roasted Babar Azam, just listen to Kaif 😂
What's your take 😅pic.twitter.com/6mMWI7cpcy
कैफ ने कमेंट्री में उड़ाई बाबर की खिल्ली
बाबर आजम नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान आगे बढ़कर छक्का मारने के चक्कर में कैच थमा बैठे. मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बाबर आजम का मजाक बनाते हुए खए बड़ी बात कही. उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा, “आपने बोला छक्का मारो, कहां मार पाए, फील्डर पीछे है, ये उनकी ताकत नहीं है. स्टाइल उनका छक्का मारने का है ही नहीं. हर बॉल पर रन बनाओ और मैच जीतो ये उनका स्टाइल है. जहां बड़ा शॉट मारने गए आउट हो गए.”
बाबर का खराब फॉर्म लगातार जारी
बाबार आजम के टी20 क्रिकेट में खेलने के तरीके पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं. उनका स्ट्राइक रेट हमेशा से ही सवालों के घेरे में खड़ा रहता है. टी20 इंटरनेशनल में बाबर 140 मुकाबले खेल चुके हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट महज 128 का ही है. हाल ही में वो ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेलते हुए आ रहे हैं और वहां भी उनका प्रदर्शन शर्मनाक ही रहा था. 11 मैचों में उन्होंने 103 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे और उनका औसत 22.44 का रहा था.
ये भी पढ़िए- क्रिकेट कभी-कभी बहुत…’, पाकिस्तान से मिली हार पर दुखी हुए नीदरलैंड्स के कप्तान, बताई हार की बड़ी वजह
The post ‘उनमें छक्का मारने की ताकत नहीं…’, भारतीय दिग्गज ने बाबर आजम की उड़ाई खिल्ली, सरेआम लिए मजे appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment