Header Ads

‘मेरा काम आसान…’, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर फिदा हुए गौतम गंभीर, तारीफ में कही ये बड़ी बात

Gautam Gambhir on Suryakumar Yadav: टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. साल 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने के बाद से ही सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी तक कोई भी सीरीज नहीं गंवाई है. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से ही उनके ऊपर कई सवाल खड़े होते रहे हैं लेकिन टी20 फॉर्मेट में कोई कुछ नहीं बोल पाता क्योंकि टीम का प्रदर्शन ही कुछ इस तरह का रहता है. टीम के इस खास प्रदर्शन का श्रेय गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को दिया और उनकी तारीफ में बड़ी बात की है. 

गंभीर ने खुलकर की कप्तान सूर्या की तारीफ

टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्स स्टार से बात करते हुए कहा, “सूर्या ने टी20 फॉर्मेट में उनकी लाइफ को काफी आसान बना दिया है. वो एक कमाल की लीडर हैं. कोच के तौर पर आपके दिमाग में कई तरह की चीजें चलती हैं लेकिन जब आप जानते हैं कि कप्तान माहौल को बनाए रखेगा तो ये आपके लिए काफी राहत भरा होता है. ये किसी भी कोच के लिए सपने की तरह होता है.”

दमदार बल्लेबाजी कर टीम को जिताया पहला मैच

टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया मुश्किलों में नजर आ रही थी लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक कमाल की पारी खेल टीम को मुसीबत से उभारा. उन्होंने 84 रनों की पारी खेल टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाला था. यूएसए के खिलाफ मैच में सूर्या की ये लगातार दूसरी फिफ्टी थी. साल 2024 में भी उन्होंने टीम के सामने अर्धशतक जड़ा था. इस साल से पहले उनके फॉर्म को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन अभी तक वो साल 2026 में 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं. इसी के साथ कप्तानी में भी उन्होंने जिस तरीके से टीम को संभाला है वो तारीफ के काबिल है.

ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को ही होगा भारत-पाक का मैच? PCB चीफ मोहसिन नक़वी तैयार, बस ऐलान का इंतजार!

The post ‘मेरा काम आसान…’, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर फिदा हुए गौतम गंभीर, तारीफ में कही ये बड़ी बात appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.