T20 World Cup 2026 में KKR के इस खिलाड़ी ने मचाई तबाही, 182 की स्ट्राइक रेट से ठोक रहा रन
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में कई खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचाने का काम कर रहे हैं. इसी बीच केकेआर के एक खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं. इस सलामी बल्लेबाज ने लगातार 2 मैचों में 2 हाफ सेंचुरी जड़ने का कमाल किया है. नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी को आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 1.5 करोड़ में खरीदा था. इस खिलाड़ी का फॉर्म केकेआर के लिए एक अच्छी खबर साबित हो सकती है.
Aggressive intent! 🔥💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 10, 2026
Width provided & Tim Seifert guides it over the covers region to find a boundary! 🙌🏻
ICC Men’s #T20WorldCup | #NZvUAE | LIVE NOW 👉 https://t.co/E2EslUNvP3 pic.twitter.com/3BaIlPnjV4
कीवी टीम के इस खिलाड़ी ने मचाया हाहाकार
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने टी20 विश्व कप में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में सीफर्ट का बल्ले ने आग उगली. उन्होंने इस पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की पारी खेली. इससे पहले यूएसए के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी उन्होंने तबाही मचाते हुए अर्धशतक जड़ा था, जिसमें उन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी. यूएई के सामने भी उनका बल्ला नहीं रुका और उन्होंने टी20 विश्व कप के लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ विरोधी टीम की हालत पस्त कर दी. 2 मैचों के बाद वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
टी20 विश्व कप के बाद होगा आईपीएल
आईपीएल के मिनी ऑक्शन में कोलकाता की टीम इस बार अलग रणनीति के साथ उतरी थी. इस बार टीम ने पिछली गलतियों को सुधारते हुए कई बेहतरीन खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया. इसी में से एक नाम टिम सीफर्ट का भी है. सीफर्ट इन दिनों कमाल की फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं और टी20 विश्व कप के तुरंत बाद आईपीएल का आयोजन होना है. सीफर्ट ने कीवी टीम के लिए अब तक खेले 82 मैचों की 77 पारियों में 30 से ज्यादा की औसत से 2018 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़िए- PAK के खिलाफ मैच से पहले USA ने चली बड़ी चाल! पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज को स्क्वॉड में किया शामिल
The post T20 World Cup 2026 में KKR के इस खिलाड़ी ने मचाई तबाही, 182 की स्ट्राइक रेट से ठोक रहा रन appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment