वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किए 16 WORLD RECORD, 14 साल की उम्र कर रहे विश्व क्रिकेट पर राज
Vaibhav Suryavanshi: भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है. उन्होंने अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने यूथ वनडे में 16 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के जड़ते हुए 80 गेंदों में 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
इसी के साथ अब को भारत के लिए यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उनके नाम 1412 रन दर्ज हो गए हैं. अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में भारत के लिए उनका ये स्कोर सबसे बड़ा रहा था. यूथ वनडे इतिहास में ये स्कोर सबसे तेज 150 रनों का स्कोर है. एक यूथ वनडे मैच में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ अंडर 19 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…
ये भी पढ़िए- वेस्टइंडीज के लिए ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर बने जेसन होल्डर, बदल डाला इतिहास
The post वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किए 16 WORLD RECORD, 14 साल की उम्र कर रहे विश्व क्रिकेट पर राज appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment