Header Ads

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हुआ ऐलान, इन 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

BCCI: बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. कई खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो चुका है. ग्रेड A में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को रखा गया है. जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड A से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि दोनों खिलाड़ी अब केवल भारत के लिए वनडे मैच खेलते हैं.

रोहित शर्मा-विराट कोहली को नुकसान

रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हुआ है. दोनों खिलाड़ियों को ग्रेड A से ग्रेड B में कर दिया गया है. बीसीसीआई ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 30 पुरुष खिलाड़ियों को जगह दी है. पुरुष के अलावा महिला खिलाड़ियों का भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सामने आया है. ग्रेड A में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को जगह मिली है. महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 21 खिलाड़ियों को मौका मिला है. मोहम्मद शमी को नए अनुबंध में मौका नहीं मिला है, जबकि ईशान किशन को भी नजरअंदाज कर दिया गया है.

पुरुष ग्रेड B में रोहित विराट के अलावा केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को रखा गया है.

जबकि ग्रेड C में अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा और नितीश रेड्डी को रखा गया है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट

ग्रेड (Grade)खिलाड़ियों के नाम
ग्रेड Aशुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
ग्रेड Bवाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर
ग्रेड Cअक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट महिला खिलाड़ियों की सूची

ग्रेड (Grade)खिलाड़ियों के नाम
ग्रेड Aहरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा
ग्रेड Bरेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा
ग्रेड Cराधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काशवी गौतम, जी. कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल हसब्निस

The post BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हुआ ऐलान, इन 30 खिलाड़ियों को मिली जगह appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.