Header Ads

NED vs NAM: बास डी लीडे का गरजा बल्ला, नीदरलैंड्स ने एकतरफा मैच में नामीबिया को 7 विकेट से धोया

NED vs NAM T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स ने पहली जीत का स्वाद चख लिया है. टूर्नामेंट के 10वें मैच में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 7 विकेट से धूल चटाई. नामीबिया से मिले 157 रनों के लक्ष्य को नीदरलैंड्स ने सिर्फ 3 विकेट खोकर 18 ओवर में हासिल कर लिया. टीम की ओर से बास डी लीडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 72 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 गगनचुंबी सिक्स.

नीदरलैंड्स ने चखा पहली जीत का स्वाद

नामीबिया से मिले 157 रनों के टारगेट का पीछा नीदरलैंड्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मैक्स ओ’डॉउड महज 7 रन बनाकर चलते बने. माइकल लेविट 15 गेंदों में 28 रन जड़ने के बाद पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और 3 छक्के लगाए. बास डी लीडे एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्हें कॉलिन एकरमैन का अच्छा साथ मिला.

दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 70 रनों की अहम साझेदारी निभाई. एकरमैन 32 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, डी लीडे ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और टीम को जीत दिलाकर लौटे. उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नामीबिया के बॉलर्स की जमकर खबर ली.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच को लेकर पाकिस्तान के सरेंडर पर आया BCCI का बड़ा बयान, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी को बताया…

गेंदबाजों ने भी दिखाया दमखम

इससे पहले नामीबिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 156 रन लगाए. टीम की तरफ से निकोल लॉफ्टी ईटन ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 38 गेंदों में 42 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, जेन फ्रीलिंक ने 26 रनों का योगदान दिया.

गेंदबाजी में लोगन वैन बीक ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि बल्ले से रंग जमाने वाले बास डी लीडे ने गेंद से भी कमाल दिखाया और 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए. नीदरलैंड्स की यह टूर्नामेंट की पहली जीत है, जबकि नामीबिया ने हार के साथ आगाज किया है.

The post NED vs NAM: बास डी लीडे का गरजा बल्ला, नीदरलैंड्स ने एकतरफा मैच में नामीबिया को 7 विकेट से धोया appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.