Header Ads

WWE ने Roman Reigns के शेड्यूल को लेकर किया ब्लॉकबस्टर ऐलान, WrestleMania 42 से पहले इतने एपिसोड में करेंगे एंट्री

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस के लिए 2025 खास नहीं रहा. सात मुकाबलों में से चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उनकी बुकिंग बढ़िया नहीं की गई थी. 2026 की शुरुआत रेंस ने धमाकेदार अंदाज में की है. हाल ही में सउदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने बाजी मारी. इसके जरिए उन्होंने रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी हासिल किया. रोमन पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में भी नज़र आए थे. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रोमन अगली बार कब टीवी पर आएंगे. अच्छी खबर ये है कि रेंस का रेसलमेनिया 42 तक का शेड्यूल सामने आ गया है.

WWE ने जारी किया रोमन रेंस का शेड्यूल

फैंस के दिमाग में एक ही सवाल था कि रेसलमेनिया 42 तक Raw के कितने एपिसोड में रोमन रेंस आएंगे. WWE ने सोशल मीडिया पर बताया है कि रेंस रेसलमेनिया 42 तक होने वाले 10 एपिसोड में से 5 में आएंगे. रेसलमेनिया 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. इससे पहले रोमन 2, 16, 23 और 30 मार्च को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में जलवा दिखाएंगे. वहीं अंतिम बार वो 13 अप्रैल होने वाले Raw में एंट्री करेंगे. WWE ने रेंस के शेड्यूल की जानकारी देकर फैंस को खुश कर दिया है. अब रोड टू रेसलमेनिया 42 बहुत ही धमाकेदार होगा. दर्शकों को बड़े सरप्राइज मिलना तय है.

ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 9 फरवरी, 2026: Roman Reigns का उड़ा मजाक, दिग्गज ने वापसी कर दिया सरप्राइज

रेसलमेनिया 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

रेसलमेनिया 42 में रोंमन रेंस की टक्कर मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक के साथ होने वाली है. Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में दोनों का आमना-सामना हुआ था. पंक और रेंस ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए. अंत में रेंस ने कहा कि वो पंक को अपने रेसलमेनिया 42 विरोधी के रूप में चुनते हैं. WWE ने भी दोनों के बीच ड्रीम मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. रेंस और पंक की राइवलरी देखने में अब काफी मजा आएगा.

ये भी पढ़ें:-WWE में AJ Lee की धमाकेदार वापसी, 11 साल बाद पहले सिंंगल मैच का हुआ ऐलान, चैंपियन बनने का मिला सुनहरा मौका

The post WWE ने Roman Reigns के शेड्यूल को लेकर किया ब्लॉकबस्टर ऐलान, WrestleMania 42 से पहले इतने एपिसोड में करेंगे एंट्री appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.