Header Ads

T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी

Washington Sundar VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत टीम इंडिया के लिए शानदार रही. उन्होंने USA को वानखड़े स्टेडियम में 29 रन से करारी हार थमाई. वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. तिलक फिट हो गए और USA के खिलाफ खेलते हुए नजर भी आए. हालांकि, वॉशिंगटन सुंदर अभी तक टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़े हैं. सूर्यकुमार यादव ने उनकी फिटनेस पर अपडेट दिया था लेकिन अब खुद सुंदर ने वीडियो डालकर फैंस को बता दिया है कि वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं.

फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर

भारतीय टीम अभी 14 सदस्यी स्क्वाड के साथ ही खेल रही है. वॉशिंगटन सुंदर पिछले कुछ दिनों से BCCI CoE में रहकर रिकवरी कर रहे थे. अब सुंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो और फोटो पोस्ट की. इसी बीच वो पूरी तरह फिट नजर आए. उन्होंने पीछे वजन बांधकर दौड़ लगाई और गेंदबाजी की प्रैक्टिस भी की. उन्होंने ये बताने का प्रयास किया कि वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं और टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए रेडी हैं.

आप नीचे वॉशिंगटन सुंदर की पोस्ट देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: पाकिस्तान की पैंतरेबाजी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, राजीव शुक्ला ने कहा- फैसला अब ICC…

अगले मैच से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे सुंदर

USA के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वॉशिंगटन सुंदर को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने बताया था कि सुंदर अब टीम इंडिया के साथ दोबारा जुड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने ऐलान कर दिया था कि 12 फरवरी को नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले सुंदर टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे.

सूर्या ने ये साफ किया था कि सबकुछ ठीक है और वो वॉशिंगटन के कमबैक को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं. अब सुंदर ने खुद भी फिटनेस को लेकर अपडेट दे दिया है. लग रहा है कि नामीबिया के खिलाफ मैच में सिलेक्शन के लिए वॉशिंगटन उपलब्ध रहेंगे.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में पहली जीत के बाद गौतम गंभीर ने दिया टीम इंडिया को खास गिफ्ट, घर बुलाई महफिल

The post T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.