Header Ads

‘पाकिस्तान का तैयार होना हमारे लिए…’, IND vs PAK मैच पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी

BCCI Vice President Rajeev Shukla Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच के बायकॉट का विवाद खत्म हो गया है. ICC की हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ मीटिंग हुई. इसके बाद ऐलान हुआ कि भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में मैच खेलेगी. दरअसल, कुछ दिनों पहले पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने की बात की थी और इसके बाद विवाद शुरू हुआ था. अब पाकिस्तान ने सरेंडर कर दिया है और इसी पर BCCI उपाध्यक्ष की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्या कहा?

भारत और पाकिस्तान मैच को हरी झंडी मिलने के बाद BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह ICC, PCB और BCB तीनों की जीत है. उन्होंने कहा, ‘मैं ICC द्वारा उठाए गए कदम के बाद आए नतीजे से खुश हूं. ICC चेयरमैन के प्रतिनिधि PCB और BCB से बात करने के लिए लाहौर गए थे. ICC की तारीफ बनती है, क्योंकि उन्होंने पहला कदम उठाया और समस्या का हल निकालते हुए क्रिकेट को प्राथमिकता दी. ICC के लिए ये बड़ी उपलब्धि है.’

राजीव शुक्ला ने आगे कहा, मैं ICC को धन्यवाद कहना चाहूंगा कि वो पाकिस्तान को वापस लेकर आए, जिसके बाद फैसला हुआ कि वो कोलंबो में मैच खेलेंगे. यह हम सभी के लिए अच्छी खबर है. अब यह वर्ल्ड कप सफल हो सकता है. बांग्लादेश की भावनाओं को भी इस बातचीत के दौरान ध्यान में रखा गया है. उनके बोर्ड को भी फायदा पहुंचा है और वो भी खुश हैं. उन्होंने ICC की तारीफ भी है. ये हर किसी के लिए एक जीत की तरह है. मैं खुश हूं कि मैच होगा और यह वर्ल्ड कप एक सफल इवेंट बनेगा.’

ये भी पढ़ें:- ‘हम ICC से डरते नहीं…’, IND vs PAK मैच पर मोहसिन नकवी ने पहले दी धमकी, फिर 24 घंटे में ऐसे लिया यू-टर्न

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने क्या कहा?

बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटाए जाने के बाद ये विवाद शुरू हुआ था. PCB चीफ मोहसिन नकवी ने IND vs PAK मैच का बायकॉट खत्म होने पर कहा, ‘आप सभी ने बांग्लादेश का बयान देख लिया होगा. बांग्लादेश ने पाकिस्तान से खेलने की मांग की थी. उनकी समस्या हल कर दी गई है और इसी वजह से उन्होंने हमसे मैच दोबारा खेलने की मांग रखी है. हमने सिर्फ बांग्लादेश का सपोर्ट किया था. यह सबकुछ उनके लिए किया था. हमने अपने लिए कुछ नहीं किया.’

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: 1500 करोड़ से ज्यादा के नुकसान से बाल-बाल बचा PCB! ICC की भी लग गई ‘लॉटरी’

The post ‘पाकिस्तान का तैयार होना हमारे लिए…’, IND vs PAK मैच पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.