सचिन तेंदुलकर के घर बजेगी शहनाई, PM मोदी देने आएंगे अर्जुन-सानिया को बधाई!
Sachin Tendulkar Invites PM Modi: भारतीय महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाले हैं. अर्जुन और सानिया चंडोक के साथ सगाई हो चुकी है और पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी को लेकर अटकलें चल रही थीं, जिसपर अब खुद सचिन ने मुहर लगा दी है. सचिन ने 10 फरवरी (मंगलवार) को पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अर्जुन की शादी में शामिल होने का न्योता दिया. सचिन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है.
सचिन ने PM मोदी को अर्जुन की शादी में आने का दिया न्योता
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सचिन के साथ पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन, बेटी सारा और अर्जुन की मंगेतर सानिया भी मौजूद रहीं. सचिन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर PM मोदी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए सचिन ने लिखा, “हमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अर्जुन और सानिया की शादी में बुलाकर बहुत खुशी हुई. मोदी जी, इस युवा जोड़े के लिए आपके आशीर्वाद और अच्छी सलाह के लिए धन्यवाद.”
सोनिया गांधी से भी की मुलाकात
इससे पहले सचिन ने कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की. सचिन पत्नी अंजलि के साथ सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर मिले थे.
#WATCH | Delhi: Cricket legend Sachin Tendulkar leaves from 10, Janpath – the residence of Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi. His wife, Anjali Tendulkar is also with him. pic.twitter.com/lu9CJUMq1T
— ANI (@ANI) February 10, 2026
ये भी पढ़ें- NZ vs UAE: चेन्नई में आया फिन एलेन- सीफर्ट का तूफान, न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से पीटा
कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया?
अर्जुन तेंदुलकर ने अगस्त 2025 में सानिया चंडोक से गुपचुप तरीके से सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले हैं. अर्जुन की मंगेतर सानिया चंडोक मुंबई के जाने-माने बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, जिसकी पहचान भारत के हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में दशकों से स्थापित है. चंडोक मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं. घई परिवार फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे बड़े ब्रांड्स का मालिक है.
सानिया को पालतू जानवरों से बेहद लगाव है. वह मुंबई में मौजूद एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर ‘मिस्टर पॉज’ की फाउंडर हैं. चंडोक पेशे से एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन हैं और उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से ग्रेजुएशन किया है. सानिया का तेंदुलकर परिवार से रिश्ता भी काफी करीबी है. वह सारा तेंदुलकर की अच्छी दोस्त हैं और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और सानिया की शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होंगी, जबकि मुख्य शादी समारोह 5 मार्च को होगा.
ये भी पढ़ें- किस स्कूल में पढ़ते हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी? टीम इंडिया को U19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद अब होगी ‘अग्निपरीक्षा’
The post सचिन तेंदुलकर के घर बजेगी शहनाई, PM मोदी देने आएंगे अर्जुन-सानिया को बधाई! appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment