T20 World Cup 2026 में इस खिलाड़ी ने ली पहली हैट्रिक, वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट के पहले ही दिन कमाल के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. वेस्टइंडीज और स्कॉलैंड के बीच खेले गए मैच में इस विश्व कप की पहली हैट्रिक सामने आ चुकी है. रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए स्कॉलैंड की पारी के 17वें ओवर में हैट्रिक हासिल की. इसी के साथ वो वेस्टइंडीज के लिए ये कमाल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. शेफर्ड के लिए टी20 इंटरनेशनल में ये दूसरी हैट्रिक रही है. इससे पहले वो बांग्लादेश के हैट्रिक हासिल कर चुके हैं.
Romario Shepherd snaps the first hat-trick of #T20WorldCup 2026 🔥
— ICC (@ICC) February 7, 2026
Follow his exploits at the tournament LIVE, broadcast details 📺 https://t.co/rVKMv03p6T pic.twitter.com/xuGiWDSrXP
हैट्रिक लेकर रच दिया इतिहास
रोमारियो शेफर्ड ने इस मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को चारों खाने चित्त कर दिया है. वेस्टइंडीज ने इस मैच में 35 रनों से जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट का आगाज किया है. शेफर्ड ने इस मैच में कमाल की लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 20 रन खर्च किए और 5 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने पारी के 17वें ओवर में 4 विकेट हासिल कर मैच को पूरी तरह से खत्म कर दिया. उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू क्रॉस, तीसरी गेंद पर माइकल लीस्क और चौथी गेंद पर ऑलिवर डेविडसन को आउट कर इतिहास रचने का काम किया.
वेस्टइंडीज ने आसानी से जीता मुकाबला
वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 35 रनों से जीत हासिल कर ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने इस मैच में 20 ओवरों में 182 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 177 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. अंतिम ओवरों में पावेल और रदरफोर्ड ने 24 और 26 रनों की पारी खेल टीम के स्कोर को अच्छी स्थिति में पहंचाया.
ये भी पढ़िए- DC के 8.40 करोड़ वाले गेंदबाज ने मचाया कोहराम, 7 विकेट लेकर इस टूर्नामेंट में उड़ाए बल्लेबाजों के होश
The post T20 World Cup 2026 में इस खिलाड़ी ने ली पहली हैट्रिक, वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment