Header Ads

दूसरे मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेगा स्टार ऑलराउंडर, कप्तान सूर्या ने स्कॉड को लेकर दी बड़ी जानकारी

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ टी20 विश्व कप का आगाज कर दिया है. टीम की नजरें अब नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में भी जीत हासिल करने पर होंगी. टूर्नामेंट में टीम इंडिया 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड के साथ उतरी है लेकिन एक खिलाड़ी इस समय इंजरी के चलते टीम का हिस्सा नहीं है. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है और बताया है कि कब तक ये खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएगा. आइए आपको भी बताते हैं कि ये खिलाड़ी कौन है और कब तक टीम में उनकी वापसी हो पाएगी.

दिल्ली में टीम से जुड़ेंगे वॉशिंगटन सुंदर

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में चोटिल हो गए थे. इसके बाद से ही वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार उनका रिहैब पूरा हो चुका है और बीसीसीआई की तरफ से क्लीयरेंस भी मिल चुका है. यूएसए के खिलाफ मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “वॉशिंगटन सुंदर फिट हैं और वह सीधे दिल्ली में टीम से जुड़ेंगे जहां भारत को नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है.”

लगातार दूसरी जीत पर टीम की नजरें

टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 में अपना दूसरा मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है. नामीबिया के खिलाफ मैच में टीम जीत हासिल कर अपने सफर को अजेय रखना चाहेगी. ये मुकाबला 12 फरवरी को होगा. इसी के साथ टीम इंडिया इस मैच से पहले अपनी बल्लेबाजी पर भी काम करना चाहेगी. यूएसए के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव को छोड़ दें तो टीम के सभी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए. ऐसे में अगर टीम इंडिया को विश्व कप जीत इतिहास रचना है तो बल्लेबाजी में सुधार करना होगा.

ये भी पढ़िए- ‘वो अद्भुत था…’, सूर्यकुमार यादव की पारी देख गदगद हुए कोच गौतम गंभीर, तारीफ में पढ़े कसीदे

The post दूसरे मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेगा स्टार ऑलराउंडर, कप्तान सूर्या ने स्कॉड को लेकर दी बड़ी जानकारी appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.