Header Ads

‘14 साल में ये हाल है…’, वैभव सूर्यवंशी का दीवाना हुआ पूर्व इंग्लिश कप्तान, कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित सुपरस्टार हैं. हाल ही में टीम इंडिया अंडर 19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनी थी और इसमें वैभव सूर्यवंशी का बड़ा किरदार था. फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. इसी के चलते इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर उनके दीवाने हो गए हैं और उन्होंने भारत के इस उभरते हुए सितारे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

वैभव सूर्यवंशी के दीवाने हुए बटलर

लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर जोस बटलर ने हाल ही में वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की धमाकेदार पारी की तारीफ की. इसी बीच उन्होंने सूर्यवंशी को दुनिया का सबसे बेस्ट क्रिकेटर्स कह दिया. उनका ये भी मानना है कि 20 साल की उम्र में वैभव एकदम अलग लेवल के खिलाड़ी बन जाएंगे. बटलर ने कहा, ‘मेरा स्टेटमेंट ये है कि वो मेरे द्वारा देखे गए सबसे बेस्ट प्लेयर हैं. मैं सोच रहा था कि कौन 14 साल की उम्र में ऐसा कर रहा था? वो 16, 18, 20 साल की उम्र में क्या ही करेंगे!’

ये भी पढ़ें:- ‘पाकिस्तान का तैयार होना हमारे लिए…’, IND vs PAK मैच पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी

IPL में प्रदर्शन की जमकर हुई तारीफ

जोस बटलर के बयान से तेज गेंदबाज मार्क वुड एकदम हैरान रह गए. अपनी बात को आगे बढ़ाते और वैभव की तारीफ करते हुए बटलर ने कहा, ‘मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि वो सफल क्यों नहीं होंगे. उन्होंने पहले ही बड़े लेवल पर खेला है और IPL में भी उनके नाम शतक है. उन्होंने IPL में अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया था.’

वैभव सूर्यवंशी ने हर लेवल पर मचाया है गदर

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में कमाल की बल्लेबाजी की और शतक जड़ा. उन्होंने यूथ वनडे और टेस्ट में भी रनों की बारिश की. वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे, सैयद मुश्ताक अली और रणजी ट्रॉफी भी शतक जड़ा था. उन्होंने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खूब रन बनाए और अब अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी 439 रन जड़ दिए. इसी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: 1500 करोड़ से ज्यादा के नुकसान से बाल-बाल बचा PCB! ICC की भी लग गई ‘लॉटरी’

The post ‘14 साल में ये हाल है…’, वैभव सूर्यवंशी का दीवाना हुआ पूर्व इंग्लिश कप्तान, कर डाली बड़ी भविष्यवाणी appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.