Header Ads

T20 WC 2024: वेस्‍टइंडीज भी हुआ ‘पनौती’ का श‍िकार! इस खास वजह से भारत भी नहीं बन पाया था चैंप‍ियन

T20 World Cup 2024 की रोमांचक जंग जारी है। अब तक 2 टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत 4 टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जोर लगा रही हैं। टूर्नामेंट की इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज मेजबानी कर रहे हैं। दोनों मेजबान टीम सुपर-8 से बाहर हो चुकी हैं। इस बीच एक दिलचस्प आंकड़े से आपको रूबरू कराते हैं।


टी20 वर्ल्ड कप के अब तक कुल 8 संस्करण खेले जा चुके हैं, लेकिन इसमें एक भी बार मेजबान टीम चैंपियन नहीं बन पाई हैं। भारत ने भी इस टूर्नामेंट की 2016 में मेजबानी की थी, लेकिन वह भी खिताब जीतने में नाकाम रही थी। आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किस देश में हुआ और वहां का खिताब किसने जीता?


T20 World Cup 2007




टी20 वर्ल्ड कप का पहली बार आयोजन 2007 में हुआ। साउथ अफ्रीका में खेले गए इस वर्ल्ड का खिताब भारत ने जीता। भारत ने पाकिस्तान को हराकर इस फॉर्मेट के वर्ल्ड कप का पहला खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।



India will be playing their 200th T20I match today.


The greatest moment in Indian T20 history is winning the World Cup under Dhoni in 2007. pic.twitter.com/ZWXzI5Rpnf


— Johns. (@CricCrazyJohns) August 3, 2023





ये भी पढ़ें:- 7 गेंद..0 रन..5 व‍िकेट, ये है तेज गेंदबाजी का खौफ, इंग्‍लैंड ने USA की बल्‍लेबाजी को ऐसे म‍िट्टी में म‍िलाया


T20 World Cup  2009




टी20 वर्ल्ड कप 2009 का आयोजन इंग्लैंड में हुआ। इस वर्ल्ड का खिताब पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका और श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराया था।



Shahid Afridi won T20 world cup in 2009 and was player of the match in semifinal and final, also Shahid Afridi is night mare to india since he debute


How many trophies you won in last 10 years?? Go and do commentary in IPL(International Poor league), thats what you can do better
https://t.co/RlECzvlbvA pic.twitter.com/u3K4R1iINV


— Babar Azam’s World (@Babrazam358) May 24, 2024





T20 World Cup 2010




टी20 वर्ल्ड कप 2010 का आयोजन वेस्टइंडीज में हुआ। इस संस्करण का खिताब इंग्लैंड ने जीता। इंग्लैंड ने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर पहली बार कोई आईसीसी का खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।


T20 World Cup 2012




2012 की टी20 वर्ल्ड कप श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। इस वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज चैंपियन बना था। वेस्टइंडीज ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराया था। इससे पहले श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।


T20 World Cup  2014




टी20 वर्ल्ड कप 2014 का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था। इस वर्ल्ड का खिताब श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराकर जीता था। वहीं, सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज और भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था।


ये भी पढ़ें:- हेड कोच बनने को लेकर गंभीर की सबसे अहम शर्त विराट-रोहित से है जुड़ी, फैंस को लग सकता है झटका


T20 World Cup 2016




2016 का टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला गया था। इस संस्करण का खिताब वेस्टइंडीज ने जीता था। वेस्टइंडीज ने फाइनल मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। इससे पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को और इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था।



Instances when West Indies have knocked South Africa out of an ICC event


1996 World Cup

2004 Champions Trophy

2006 Champions Trophy

2016 T20 World Cup


West Indies also beat South Africa by 3 runs at 2003 WC. The defeat costed South Africa a place in Super 6 stage pic.twitter.com/5F0ahVV89s


— Arnav Singh (@Arnavv43) June 22, 2024





T20 World Cup 2021




टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन UAE और ओमान की संयुक्त मेजबानी में हुआ। इस संस्करण का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदकर ये खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।


T20 World Cup 2022




टी20 वर्ल्ड 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हुआ। इस संस्करण का खिताब इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत और पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।



Finalists of T20 World cup 2022 pic.twitter.com/Z3IdEemu9H


— Tehreem 🕊️🐧 (@its_tehreem0) June 9, 2024





अब तक के संस्करण के मेजबान, विजेता और उपविजेता 




 






संस्करण

विजेता

उपविजेता

मेजबान





2007

भारत

पाकिस्तान

साउथ अफ्रीका





2009

पाकिस्तान

श्रीलंका

इंग्लैंड





2010

इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया

वेस्टइंडीज





2012

वेस्टइंडीज

श्रीलंका

श्रीलंका





2014

श्रीलंका

भारत

बांग्लादेश





2016

वेस्टइंडीज

इंग्लैंड

भारत





2021

ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड

UAE/ओमान





2022

इंग्लैंड

पाकिस्तान

ऑस्ट्रेलिया









 


The post T20 WC 2024: वेस्‍टइंडीज भी हुआ ‘पनौती’ का श‍िकार! इस खास वजह से भारत भी नहीं बन पाया था चैंप‍ियन appeared first on News24 Hindi.


http://dlvr.it/T8hMsd

No comments

Powered by Blogger.