Header Ads

क्या साउथ अफ्रीका को है टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का मलाल? 2 साल बाद प्रोटियाज कैप्टन ने सुनाया दिल का हाल

Aiden Markram On ICC T20 World Cup 2024 Final Lost Against India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी. जहां भारत के लिए 14 साल का सूखा खत्म हुआ था, वहीं प्रोटियाज मेगा टूर्नामेंट में एक बार फिर ‘चोकर’ साबित हुई थी. ऐसे में जब मौजूदा साउथ अफ्रीकन कैप्टन एडेन मार्करम से इसको लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कुछ अहम बातें कही.

‘पुराना बोझ नहीं ढो रहे’

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कहा कि वो और उनकी टीम टी-2 में भारत के खिलाफ उस हार का कोई बोझ नहीं ढो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘वो दो साल पहले की बात थी. अब वह खत्म हो गया है. हमने तब से बहुत क्रिकेट खेला है. यहां बैठे हर कप्तान और हमसे पहले यहां आए पिछले कप्तान, वे सभी ट्रॉफी उठाना चाहते हैं.’

‘हम जीतने के लिए आइए हैं’

मार्करम ने आगे कहा, ‘आपको पहले अपने ग्रुप स्टेज में वो अधिकार हासिल करना होगा, और फिर लगातार अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. ये एक ऐसा कॉम्पिटिशन है जिसमें कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है. हम यहां जीतने आए हैं. हम जीतने के लिए मोटिवेटेड हैं, खासकर 2024 के बाद. लेकिन यही हमारे मोटिवेशन का इकलौता कारण नहीं है.’

किस ग्रुप में है साउथ अफ्रीका?

प्रोटियाज टीम को ग्रुप-डी में रखा गया है, जिसमें उनका मुकबला न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई के खिलाफ होगा. साउथ अफ्रीका को अपने ग्रुप के सभी मैच भारत में ही खेलने हैं. एडेन मार्करम की सेना 9 फरवरी 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के मैचों का शेड्यूल

तारीखदिनवक्त (IST)मुकाबलावेन्यू
9 फरवरी 2026सोमवारशाम 7:00 बजेसाउथ अफ्रीका बनाम कनाडानरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, भारत
11 फरवरी 2026बुधवारसुबह 11:00 बजेसाउथ अफ्रीका बनाम अफ़ग़ानिस्ताननरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, भारत
14 फरवरी 2026शनिवारशाम 7:00 बजेन्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीकानरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, भारत
18 फरवरी 2026बुधवारसुबह 11:00 बजेसाउथ अफ्रीका बनाम संयुक्त अरब अमीरातफिरोजशाह कोटला स्टेडियम, दिल्ली, भारत

The post क्या साउथ अफ्रीका को है टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का मलाल? 2 साल बाद प्रोटियाज कैप्टन ने सुनाया दिल का हाल appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.