2026 Elimination Chamber मैच में हिस्सा लेने वाले 2 WWE स्टार्स के नाम आए सामने, द वाइपर ने किया कमाल
Elimination Chamber: हाल ही में WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन हुआ. शो में चार बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस ने जीत हासिल की. वहीं वुमेंस रॉयल रंबल मैच लिव मॉर्गन ने अपने नाम किया. खैर अब Elimination Chamber 2026 की बारी है, जिसका आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. इस शो में होने वाले मेंस और वुमेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड टाइटल मैच मिलेगा. इन मुकाबलों में हिस्सा लेने वाले दो स्टार्स का नाम सामने आ गया है.
मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में किसने की एंट्री?
हमेशा की तरह मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में छह स्टार्स हिस्सा लेंगे. WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में मेंस एलिमिनेशन चैंबर ट्रिपल थ्रेट क्वालिफाइंग मैच हुआ. इसमें रैंडी ऑर्टन, सोलो सिकोआ और एलिस्टर ब्लैक ने हिस्सा लिया. तीनों के अपना खूब दम दिखाया. मैच के अंत तक पता नहीं था कि कौन जीत हासिल करेगा. ऑर्टन ने अपने आरकेओ का जादू दिखाया. उन्होंने पहले ब्लैक को आरकेओ लगाकर रिंग से बाहर किया. इसके बाद रैंडी को समोअन स्पाइक लगाने वाले थे, लेकिन उन्हें आरकेओ पड़ गया. ऑर्टन ने सिकोआ को पिन करते हुए जीत दर्ज की. इस तरह चैंबर मैच में जगह बनाने वाले पहले रेसलर रैंडी बन गए.
ये भी पढ़ें:-कौन है वो जिसने WWE में John Cena-Goldberg को रिटायर होने पर किया मजबूर? फैट टू फिट बनकर बदली किस्मत
वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में किसने की एंट्री?
WWE SmackDown में विमेंस एलिमिनेशन चैंबर ट्रिपल थ्रेट क्वालिफाइंग मैच हुआ. इस मुकाबले में लैश लीजेंड, टिफनी स्ट्रेटन और चेल्सी ग्रीन ने हिस्सा लिया. मुकाबला काफी तगड़ा रहा. मैच में अल्बा फायर और नाया जैक्स ने भी दखलअंदाजी दी, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ. टिफनी ने हाल ही में वुमेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी की थी. टिफनी को ब्लू ब्रांड में सफलता मिली. उन्होंने ग्रीन को फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली.
ये भी पढ़ें:-WWE के 7 फेमस मुस्लिम रेसलर्स, एक Brock Lesnar के मुंह पर थूक चुका है ड्रिंक
The post 2026 Elimination Chamber मैच में हिस्सा लेने वाले 2 WWE स्टार्स के नाम आए सामने, द वाइपर ने किया कमाल appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment