Header Ads

‘द 50’ में हुई WWE दिग्गज The Great Khali की एंट्री, ढाई किलो का हाथ पड़ा भारी, या हसीनाओं के पंजे ने किया पस्त?

The Great Khali: WWE दिग्गज द ग्रेट खली का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. 2006 से 2014 तक उन्होंने WWE में कई कारनामे किए. खली को कुछ साल पहले हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था. खली लगातार चर्चा में रहते हैं. वो रियलिटी शो में बीच-बीच में अपनी दस्तक देकर सुर्खियां बटोरते हैं. एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है. रियलिटी शो ‘द 50’ में उन्होंने चौंकाने वाली एंट्री की है. खली ने वहां पर कंटेस्टेंट्स के साथ पंजा भी लड़ाया. खली की स्टार पावर देखकर कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए थे.

WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली का जलवा

रियलिटी शो ‘द 50’ खूब चर्चा में चल रहा है. फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. हाल ही में ‘द 50’ का एपिसोड-5 रिलीज हुआ. पहले शो में एक ऐसी चीज हुई जिससे सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच हलचल मच गई. द ग्रेट खली की धमाकेदार एंट्री ने सभी को हिला दिया. खली ने आते ही पंजा मुकाबला भी कराया. कंटेस्टेंट्स कृष्णा श्रॉफ और आरुषि चावला ने उनसे पंजा लड़ाया और जीत हासिल की. ये बहुत हैरान कर देने वाला पल था कि खली हार गए. हालांकि, बाद में खली ने ही इसके पीछे का कारण बताया. खली ने कहा कि उन्होंने कंटेस्टेंट्स की खुशी के लिए ये काम किया. इससे पता चलता है कि खली जानबूझकर हार गए थे. शो में खली काफी मजाकिया अंदाज में नज़र आए और ये बात सभी को अच्छी लगी.

ये भी पढ़ें:-2026 में John Cena को नहीं मिलेगा WWE का सबसे बड़ा सम्मान! रिपोर्ट में फैंस के लिए आई बुरी खबर

द ग्रेट खली को मिला था बड़ा सम्मान

द ग्रेट खली ने WWE रिंग में हमेशा भारत का नाम ऊंचा कराया. उनकी जॉन सीना, द अंडरटेकर, बिग शो और केन जैसे दिग्गजों के साथ राइवलरी रही. अंडरटेकर के ऊपर तो उन्होंने जीत भी दर्ज की. इतना ही नहीं खली ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की. खली 2014 के बाद से WWE में ज्यादा एक्टिव नहीं रहे. 2021 में WWE ने उन्हें बहुत बड़ा सम्मान देकर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था, जिसके बाद दिग्गज काफी भावुक हो गए थे.

ये भी पढ़ें:-रिंग में वापसी की जिद में WWE के सबसे भारी रेसलर Big Show ने घटाया 52 किलो वजन, फोटो शेयर कर मचाई सनसनी

The post ‘द 50’ में हुई WWE दिग्गज The Great Khali की एंट्री, ढाई किलो का हाथ पड़ा भारी, या हसीनाओं के पंजे ने किया पस्त? appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.