कमिंस-हेजलवुड की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया बड़ा प्लान, मिचेल मार्श ने भरी हुंकार
T20 World Cup 2026 Australia: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका उस समया लगा, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम से पैट कमिंस वर्ल्ड कप से बाहर हो गए, जबकि जोश हेजलवुड भी शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. हालांकि कमिंस और हेजलवुड की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा प्लान तैयार कर लिया है. टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप से पहले कमिंस और हेजलवुड की गैरमौजूदगी पर बात की है.
मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान
मिचेल मार्श ने कमिंस और हेजलवुड पर बात करते हुए कहा “मुझे लगता है कि हमने कई पहलुओं को कवर कर लिया है. पैट और जोश की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं, जिससे हमारी टीम में काफी गहराई आई है, और जो खिलाड़ी टीम में आए हैं, वे हमारी टीम के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं. हमें उन पर पूरा भरोसा है कि वे जरूरत पड़ने पर मैदान में उतरकर काम करेंगे, और फिर हम परिस्थितियों के आधार पर टीमें चुनेंगे. मैथ्यू कुहनेमैन हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है. हमारे पास एडम जंपा भी हैं, और फिर हमारे पास कुछ स्पिनिंग ऑलराउंडर भी हैं, जैसा कि अधिकांश टीमों में होता है.”
मार्श के बयान से साफ हो गया है कि वह पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं. उनके पास पूरा प्लान तैयार है.
ये भी पढ़ें: T-20 World Cup 2026 में पाकिस्तान के समर्थन पर बांग्लादेश का बड़ा बयान, कहा- शुक्रिया पाक…
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस और एडम जंपा.
| तारीख | मैच | समय (IST) | स्थान (वेन्यू) |
| 11 फरवरी, बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड | दोपहर 3:00 बजे | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
| 13 फरवरी, शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे | सुबह 11:00 बजे | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
| 16 फरवरी, सोमवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका | शाम 7:00 बजे | पालेकेले स्टेडियम, कैंडी |
| 20 फरवरी, शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान | शाम 7:00 बजे | पालेकेले स्टेडियम, कैंडी |
The post कमिंस-हेजलवुड की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया बड़ा प्लान, मिचेल मार्श ने भरी हुंकार appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment