Header Ads

IND A vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया ए को मिली दूसरी जीत, अमेरिका के बाद इस टीम को बुरी तरह हराया

IND A vs NAM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है. ऐसे समय में इंडिया ए और नामीबिया के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी वार्म अप मैच खेला गया. जहां पर इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत की युवा टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 197 रन बनाए. जवाब में नामीबिया की टीम 12.1 ओवरों में सिर्फ 67 रनों पर ही सिमट गई और 130 रनों से मुकाबला हार गई.

रियान पराग ने बल्लेबाजी में किया कमाल 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए को खराब शुरुआत मिली. प्रियांश आर्या 5 रन बनाकर तो वहीं उर्विल पटेल ने 14 रन ही बनाए. नमन धीर ने 39 रनों की पारी खेली, तो वहीं आशुतोष शर्मा ने भी 35 रनों की पारी खेली. जिसके अलावा रियान पराग ने भी 39 गेंदों में 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इंडिया ए की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 197 रन बनाए. नामीबिया के लिए रूबेन ट्रम्पेलमैन, मैक्स हेइंगो और गेरहार्ड इरास्मस ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम इस मुकाबले में 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी.  

ये भी पढ़ें: PAK vs NED: भारत का मैच बायकॉट करके बुरा फंसा पाकिस्तान, इंद्रदेव भी नहीं देंगे कोलंबो में पड़ोसियों का साथ

इंडिया ए को मिली धमाकेदार जीत 

नामीबिया की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी. नामीबिया के लिए जान फ्राइलिंक ने 12 रन बनाए तो वहीं डायलन लीचर ने अंत में 22 रन जोड़े. इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका. जिसके कारण ही नामीबिया की टीम ने 12.1 ओवरों में सिर्फ 67 रन ही बनाए. इंडिया ए के लिए गुरजपनीत सिंह, मयंक यादव, अशोक शर्मा और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. कप्तान आयुष बदोनी और रवि बिश्नोई ने  भी 1-1 विकेट लिया. जिसके कारण ही भारत 130 रनों से मुकाबला जीत गया. अब नामीबिया की टीम मेन इवेंट में भारत के खिलाफ भी खेलती हुई नजर आएगी.

ये भी पढ़ें: U19 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने बयान से भी जीता दिल, बोले- खुद की काबिलियत पर पूरा भरोसा…

The post IND A vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया ए को मिली दूसरी जीत, अमेरिका के बाद इस टीम को बुरी तरह हराया appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.