IND vs USA Weather Report: भारत के पहले T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
India vs USA T20 World Cup 2026 Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत आज यानी 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुकाबले से करेगी. यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में है, लेकिन वह यूएसए को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल नहीं करेगी.
ऐसे में दोनों टीमों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि, इससे पहले फैंस को ये डर सता रहा है कि कहीं बारिश इस मैच का मजा किरकिरा तो नहीं कर देगी. तो चलिए जानते हैं मैच के दौरान कैसा रहेगा मुंबई का मौसम.
USA ने भारत को दी थी कड़ी टक्कर
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी मुकाबला खेला गया था, जहां यूएसए ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी. उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका की टीम सिर्फ 110 रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद भारत को जीत हासिल करने में पसीने छूट गए थे. टीम इंडिया ने यह मामूली लक्ष्य 18.2 ओवर में जाकर हासिल किया था. वहीं, यूएसए ने इंडिया ए के खिलाफ खेले गए वार्मअप मैच में सभी को चौंका दिया.
238 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिकी बल्लेबाजों ने 200 रन ठोक दिए थे. ऐसे में इस मुकाबले में भारत को पूरी ताकत के साथ उतरना होगा, क्योंकि अपनी दमदार बैटिंग के दम पर यूएसए इस मैच में भी उलटफेर करने की कोशिश करेगा.
IND vs USA: कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला शनिवार, 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. फैंस के लिए राहत की बात यह है कि इस दिन मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है और मैच में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी. एक्यूवेदर के मुताबिक, दिन में तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि रात में यह गिरकर लगभग 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा. यानी फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह के बिना T20 World Cup का आगाज करेगी टीम इंडिया! ओपनिंग मैच से ‘जस्सी’ रहेंगे बाहर?
IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर.
USA: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति.
ये भी पढ़ें- रोहित-विराट का ‘राज’ खत्म! BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टॉप पर अब ये तीन बड़े खिलाड़ी
The post IND vs USA Weather Report: भारत के पहले T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment