Header Ads

IND vs USA: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-यूएसए के बीच मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल्स

IND vs USA T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करने वाली है. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. दोनों टीमों की निगाहें जीत पर होंगी. आइए मुकाबले से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग पर एक नजर डालते हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और यूएसए के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर होगी. फ्री में मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं बाहर

जसप्रीत बुमराह यूएसए के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो जसप्रीत बुमराह को बुखार है. ऐसे में वह प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में मौका मिलने की उम्मीद है. बुमराह से पहले हर्षित राणा भी इंजरी की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर ही सिराज को भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को मिली चेतावनी, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रहना होगा अलर्ट

IND vs USA मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रियस गोउस (विकेटकीपर), साइतेजा मुकामाला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोसथुश केंजिगे, सौरभ नेत्रवल्कर.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

यह भी पढ़ें- WPL 2026 में छाया इन 10 ग्लैमर क्वीन के हुस्न का जादू, अदाओं से बनाया क्रिकेट फैंस को दीवाना

The post IND vs USA: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-यूएसए के बीच मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल्स appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.