Header Ads

क्या अफगानिस्तान की टीम को होगा IPL के तजुर्बे का फायदा? T20 वर्ल्ड कप को लेकर कप्तान राशिद खान ने कह डाला सच

Afghanistan Captain Rashid Khan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान की टीम की कप्तानी राशिद खान के हाथ में है, उनके स्क्वाड के कई खिलाड़ी हर साल आईपीएल में खेलते हैं, लेकिन क्या इंडियन प्रीमियर लीग के तजुर्बे का अफगान टीम को इस मेगा टूर्नामेंट में फायदा होगा. इसको लेकर राशिद ने अहम बात कही है. साथ ही उन्होंने टॉस पर भरोसे करने वाले खिलाड़ियों को भी अहम सलाह दी है.

‘टॉस नहीं, स्किल पर भरोसा करें’

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने मैच का नतीजा तय करने के लिए टॉस के बजाय स्किल्स और तैयारियों पर भरोसा करने की जरूरत पर जोर दिया, साथ ही आईपीएल में खिलाड़ियों के तजुर्बे के कारण अपनी टीम को किसी खास फायदे से भी इनकार किया. राशिद ने साफ किया कि मैचों से पहले खिलाड़ी जो कड़ी मेहनत करते हैं, उसका कोई ऑप्शन नहीं हो सकता, और उन्होंने कहा कि ये कल्चर अफगान टीम में चल रहा है.

यह भी पढ़ें- WPL Final में RCB ने कुछ ही घंटों में तोड़ा DC का रिकॉर्ड, जानिए टाइटल क्लैश के टॉप टीम स्कोर की पूरी लिस्ट

राशिद ने कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ज्यादातर वक्त, पिछले चार-पांच सालों में, मैंने बहुत से खिलाड़ियों को देखा है. वो बहुत ज्यादा टॉस से गेम का फैसला करते हैं. वो सोचते हैं अगर हम टॉस जीतते हैं, तो हम गेम जीत जाएंगे. मुझे लगता है कि वो गेम से स्किल्स को ही बाहर कर देते हैं.’

गेंदबाजों को दी सलाह

उन्होंने आगे कहा, ‘हम बहुत प्रैक्टिस कर रहे हैं, 3 या 4 घंटे. (लेकिन) वो इस पर यकीन नहीं करते और भरोसा नहीं करते. मैं खुद इस पर भरोसा करता हूं और टॉस पर नहीं और ये किसी भी चीज से ज्यादा जरूरी है. अगर आप अच्छी यॉर्कर गेंद डालते हैं, तो दुनिया में कोई भी उसे छक्का नहीं मार पाएगा. अगर आप अच्छी जगह पर स्टंप्स पर गेंदबाजी कर रहे हैं, तो मुझे नहीं लगता कि आप एक ओवर में 4 या 5 छक्के खाएंगे. आपको सही नतीजा मिलेगा.’

यह भी पढ़ें- किस पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम में ‘सैयद’ और ‘किरमानी’ दोनों शब्द आते हैं? 99% क्रिकेट फैंस के पास नहीं होगा जवाब!

क्या IPL के एक्सपीरिएंस का फायदा मिलेगा?

राशिद ने कहा कि फेवरेबल कंडीशन में अपने मजबूत स्पिन अटैक के कारण अफगानिस्तान को कोई खास फायदा नहीं है. उन्होंने तर्क देते हुए कहा, ‘फायदा जाहिर तौर पर है, लेकिन सभी टीमों में, अहम खिलाड़ी लंबे समय से यहां आईपीएल खेल रहे हैं और वो सभी यहां के हालात के आदी हैं. मुझे नहीं लगता कि अफगानिस्तान को ज्यादा फायदा है और दूसरी टीम को नहीं.’

The post क्या अफगानिस्तान की टीम को होगा IPL के तजुर्बे का फायदा? T20 वर्ल्ड कप को लेकर कप्तान राशिद खान ने कह डाला सच appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.