Header Ads

T20 World Cup में क्या फिर बेंच पर बैठ रह जाएंगे संजू सैमसन? कप्तान सूर्या ने कर दिया साफ!

Sanju Samson, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहने के बावजूद संजू सैमसन को पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि, संजू को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में चुना गया और उम्मीद थी की वह टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. लेकिन वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही सैमसन का सफर लगभग खत्म हो गया और उन्हें एक बार फिर बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. इसकी पुष्टि खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दी है. दरअसल, बुधवार, 4 फरवरी को भारत ने नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना एकमात्र वॉर्म-अप मैच खेला, जिसमें सैमसन की जगह ईशान किशन अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे.

इससे पहले ईशान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में विकेटकीपिंग भी सौंपी गई थी. उस मैच में पहले संजू ही विकेटकीपिंग और ओपनर की भूमिका निभाई थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 5 टी20 मैचों में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली. उन्होंने पूरे सीरीज में सिर्फ 46 रन बनाए. ऐसे में वार्म-अप मैच में टॉस के वक्त सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया था कि टॉप ऑर्डर में बदलाव होगा. उन्होंने कहा कि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ही ओपनिंग करेंगे. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG Live Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच कब और कहां होगा U19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल? जानें लाइव की पूरी जानकारी

The post T20 World Cup में क्या फिर बेंच पर बैठ रह जाएंगे संजू सैमसन? कप्तान सूर्या ने कर दिया साफ! appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.