Header Ads

WPL 2026 Final: स्मृति मंधाना ने बांधे इस प्लेयर के तारीफों के पुल, बताया- कैसे पलटा मैच का रुख?

Smriti Mandhana lauds Lauren Bell: आरसीबी ने दूसरी बार वुमेंस प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है, बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने डब्ल्यूपीएल 2026 के हाई-स्कोरिंग फाइनल में लॉरेन बेल की मैच-विनिंग बॉलिंग स्पेल को क्रेडिट दिया, जिसकी बदौलत वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट की खिताबी जीत हासिल हुई.

लॉरेन बेल की किफायती गेंदबाजी

पहली पारी में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने आरसीबी सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवरों में बोर्ड पर 203/4 का स्कोर दर्ज किया. हालांकि लॉरेन बेल ने कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन वो हाई-स्कोरिंग मैच में किफायती रहीं, उन्होंने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 19 रन दिए और इकॉनमी रेट 4.75 रहा.

यह भी पढ़ें- WPL Final में RCB ने कुछ ही घंटों में तोड़ा DC का रिकॉर्ड, जानिए टाइटल क्लैश के टॉप टीम स्कोर की पूरी लिस्ट

बेल की तारीफ

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ स्मृति मंधाना ने कहा, ‘हां, हमने निश्चित तौर पर सोचा था कि ये बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी पिच है. लेकिन बेशक फाइनल में 200 से ज्यादा रन जाहिर तौर एक अच्छा स्कोर है. मुझे लगा कि आखिरी 4 ओवरों में हमने सचमुच से अच्छी गेंदबाजी की और इसे थोड़ा बेहतर तरीके से संभाला. फिर से लॉरेन बेल को क्रेडिट. मेरा मतलब है एक मैच में 400 रन बने और उन्होंने 4 ओवरों में तकरीबन 20 रन दिए. मेरे लिए, यह मैच-विनिंग स्पेल था.’

यह भी पढ़ें- किस पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम में ‘सैयद’ और ‘किरमानी’ दोनों शब्द आते हैं? 99% क्रिकेट फैंस के पास नहीं होगा जवाब!

मंधाना-बोल की मैच विनिंग पारियां

रन चेज के दौरान आरसीबी ने ग्रेस हैरिस का विकेट जल्दी खो दिया. वहां से कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने जिम्मेदारी संभाली और 92 गेंदों में 165 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला, जो बैंगलोर की जीत में अहमसाबित हुई. मंधाना ने 41 गेंदों में शानदार 87 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल थे, उनका स्ट्राइक रेट 212.20 था, जबकि वोल ने 54 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल थे, उनका स्ट्राइक रेट 146.30 था.

वोल को भी दिया क्रेडिट

मंधाना ने वोल की भी तारीफ की, और कहा कि नेट्स में उनके एक्सट्रा टाइम का फायदा मिला, उन्होंने कहा, ‘हां, बेशक, वोल ​​ने रास्ता दिखाया. पावरप्ले में तकरीबन सारी स्ट्राइक उसी के पास थी, लेकिन उसका इरादा बिल्कुल सही था. मुझे याद है, मैंने 10 या 15 दिन पहले लड़कियों से कहा था कि मुझे लग रहा है कि वॉली फाइनल में मैच विनिंग पारी खेलेगी, और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं. वो अपने गेम पर बहुत मेहनत कर रही है. मैंने उसे पिछले दो-तीन दिनों में एक्स्ट्रा प्रैक्टिस करते देखा, इसलिए मुझे खुशी है कि उसकी मेहनत रंग लाई.’

The post WPL 2026 Final: स्मृति मंधाना ने बांधे इस प्लेयर के तारीफों के पुल, बताया- कैसे पलटा मैच का रुख? appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.