Header Ads

‘रिटायर हो चुका हूं’, 39 साल के WWE रेसलर ने गर्दन टूटने की वजह से लिया संन्यास, करियर का दुखद अंत

Big E: 11 मार्च 2022 को हुआ WWE SmackDown का एपिसोड बिग ई के लिए अच्छा नहीं रहा था. एक बड़े मुकाबले में रिज हॉलैंड के गलत मूव की वजह से बिग ई की गर्दन टूट गई थी. इसके बाद से वो कभी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए. बिग ई WWE के साथ अभी भी जुड़े हैं. वो कई बार बड़े पीएलई से पहले होने वाले शोज में दिखते हैं. खैर अब एक बात तय हो गई है कि वो कभी मैच लड़ते हुए नहीं दिखेंगे. फैंस को लगता है कि उनकी वापसी होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. इस बार उन्होंने खुद कह दिया है कि वो रिटायर हो चुके हैं.

पूर्व WWE चैंपियन बिग ई ने क्या कहा?

बिग ई ने 2009 से 2022 तक रिंग में तगड़ा एक्शन दिखाया. 13 साल का उनका करियर शानदार रहा, लेकिन गर्दन टूटने की वजह से सब खत्म हो गया. Compas On The Beat को हाल ही में बिग ई ने अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने वहां पर क्लियर किया कि उनका ध्यान अब अन्य चीजों पर है. बिग ई ने कहा, “ये बहुत बढ़िया रहा है. मुझे मजा आता है. ऐसा कुछ जिसके बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था कि करियर खत्म होने के बाद करूंगा. WWE में जो कुछ हो रहा है, मुझे उसका हिस्स बनने का मौका मिल रहा है और वो थोड़ा अलग तरीके से. मैं अब ब्रॉडकास्टिंग सहित अन्य भूमिकाओं के लिए तैयार हो चुका हूं. मेरा करियर खत्म हो रहा था, तब मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं था. मैं खुश हूं. रेसलिंग में हमेशा नहीं मत कहो, लेकिन अभी मैं रिटायर हो चुका हूं. मेरे लिए बस इतना ही है. अब मैं अन्य चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं.”

ये भी पढ़ें:-रिंग में वापसी की जिद में WWE के सबसे भारी रेसलर Big Show ने घटाया 52 किलो वजन, फोटो शेयर कर मचाई सनसनी

बिग ई का WWE करियर रहा शानदार

बिग ई ने अपने WWE करियर में खूब सफलता अर्जित की है. वो ज्यादातर टैग टीम डिवीजन में न्यू डे ग्रुप का हिस्सा रहे. आप सभी जानते हैं कि न्यू डे का टैग टीम डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है. इस टीम में उनके साथ कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स थे. ये दोनों अभी भी न्यू डे का हिस्सा हैं. बिग ई कई बार टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने WWE चैंपियनशिप भी हासिल की है.

ये भी पढ़ें:-‘द 50’ में हुई WWE दिग्गज The Great Khali की एंट्री, ढाई किलो का हाथ पड़ा भारी, या हसीनाओं के पंजे ने किया पस्त?

The post ‘रिटायर हो चुका हूं’, 39 साल के WWE रेसलर ने गर्दन टूटने की वजह से लिया संन्यास, करियर का दुखद अंत appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.