PAK 144-8 (19 overs) | PAK vs NED T20 World Cup 2026 Live Score: शाहीन अफरीदी ने वैन डेर मेरवे को किया आउट, नीदरलैंड्स को 8वां झटका
PAK vs NED T20 World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: आज यानी 7 फरवरी (शनिवार) से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों ही टीमें इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी. हालांकि, यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए बेहद अहम है, क्योंकि उसने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में खेलने से इनकार कर दिया है.
ऐसे में पाकिस्तान के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतना जरूरी हो गया है. इस मैच में मिली हार उसे सीधे टूर्नामेंट से बाहर भी कर सकती है. वहीं, नीदरलैंड्स के पास खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. अगर वह पाकिस्तान को हराने में सफल रहता है, तो ग्रुप ए से सुपर-8 की रेस काफी रोमांचक हो जाएगी. बता दें कि, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के अलावा ग्रुप ए में भारत, अमेरिका और नामीबिया भी शामिल हैं. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा.
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026: कब और कहां देखें लाइव?
पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.
नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन.
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट
श्रीलंका के कोलंबो स्थित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) की पिच पारंपरिक तौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती रही है. हालांकि, इस मैदान पर आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2010 में खेला गया था, लेकिन हाल ही में यहां एक टी20 वार्म-अप मैच आयोजित हुआ था. उस अभ्यास मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 149 रन पर सिमट गई और उसे 30 रन से हार का सामना करना पड़ा. पिछले कुछ सालों में पिच की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है और अब यहां टी20 मैचों में औसतन 170 रन के आसपास का स्कोर बनने लगा है.
वहीं, मौसम की बात करें तो पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच 60 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जो मैच की दूसरी पारी के दौरान पड़ सकती है. ऐसी स्थिति में मुकाबला बाधित होने या रद्द होने की आशंका है, जिससे पाकिस्तान को अंक बांटने पड़ सकते हैं. यह पाकिस्तान के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि वह पहले ही ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबला खेलने से मना कर दिया है, जिसके कारण वह दो अंक गंवा चुका है.
Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और दोनों ही मैच पाकिस्तान ने जीते हैं. आंकड़ों के हिसाब से नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है.
मैच के पल-पल अपडटे्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
The post PAK 144-8 (19 overs) | PAK vs NED T20 World Cup 2026 Live Score: शाहीन अफरीदी ने वैन डेर मेरवे को किया आउट, नीदरलैंड्स को 8वां झटका appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment