इन 5 खिलाड़ियों के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, टीम इंडिया को छठी बार दिलाया U19 World Cup का खिताब
Team India U19 World Cup 2026: टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताब को छठी बार अपने नाम कर लिया. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष म्हात्रे की सेना ने स्कोर बोर्ड पर 50 ओवर में 411 रन लगाए. हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी इंग्लिश टीम 311 रन बनाकर ढेर हो गई.
भारतीय टीम की इस यादगार जीत के असली नायक वैभव सूर्यवंशी रहे. वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 15 चौके और इतने ही सिक्स जमाए. वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में आरएस अंबरीश ने कहर बरपाते हुए 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि दीपेश ने भी 2 विकेट निकाले. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.
The post इन 5 खिलाड़ियों के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, टीम इंडिया को छठी बार दिलाया U19 World Cup का खिताब appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment