Header Ads

T20 World Cup से बाहर हुआ एक और मैच विनर, सिर्फ 8 मैच खेलने वाले प्लेयर की हुई श्रीलंकाई टीम में एंट्री

Sri Lanka Team Major Changes: टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा भी टी20 वर्ल्ड कप से ठीक दो दिन पहले चोटिल हो गए और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया. श्रीलंका के स्टार गेंदबाज ईशान मलिंगा भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं और उनके रिप्लेसमेंट का अब आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है.

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ मैच विनर

वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लिया. दूसरे मैच के दौरान मलिंगा को कंधे में दर्द महसूस हुआ. गेंद फेंकने के बाद वो मैदान पर गिर गए और तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय से उन्हें बाहर होना पड़ा. इस चोट ने उनका टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना भी तोड़ दिया है, क्योंकि अब वो पूरी प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 से ठीक पहले बदल गया टीम इंडिया का स्क्वॉड, इस मैच विनर की हुई धमाकेदार एंट्री 

प्रमोद मदुशन की हुई टीम में एंट्री

श्रीलंकाई टीम ने अब ईशान मलिंगा की रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. उनकी जगह प्रमोद मदुशन को टीम में जगह मिली है. बता दें कि प्रमोद ने श्रीलंका के लिए अब तक कुल 8 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और इसमें वो 12 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 18.83 का रहा है. दाए हाथ के इस तेज गेंदबाज की टीम में लगभग तीन साल बाद वापसी हो रही है. अब उनसे ईशान की कमी महसूस नहीं होने देने की उम्मीद होगी.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका का स्क्वाड

श्रीलंकाई टीम में हुए बदलाव के बाद ईशान मलिंगा की जगह प्रमोद मदुशन को शामिल कर लिया गया है. श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपडेटेड स्क्वाड:

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन.

ये भी पढ़ें:- तैयार हो जाइए! T20 World Cup का बज गया है बिगुल, इतिहास रचने के लिए तैयार टीम इंडिया

The post T20 World Cup से बाहर हुआ एक और मैच विनर, सिर्फ 8 मैच खेलने वाले प्लेयर की हुई श्रीलंकाई टीम में एंट्री appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.