[Live Updates] IND U19 vs ENG U19 Final: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI
India vs England U19 World Cup 2026 Final, Cricket Match Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 6 फरवरी को जिम्बाव्बे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान पर 7 विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है, जबकि इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है.
आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच में छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत ने इससे पहले पांच बार 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती है और अब एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की कोशिश होगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम 28 साल से चले आ रहे अपने खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी. इंग्लैंड ने अब तक सिर्फ एक बार साल 1998 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026: कब और कहां देखें लाइव?
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस इस खिताबी मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देखे सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्टर्मिंग लुत्फ भी उठा सकते हैं.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 World Cup Final 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में हल्की सीम मूवमेंट के कारण तेज गेंदबाज नई गेंद से अच्छा शुरूआती फायदा ले सकते हैं. वहीं, जो बल्लेबाज शुरुआत में शांत रहकर समय बिताते हैं, उन्हें बाद में रन बनाना आसान हो जाता है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिनरों को बीच के ओवरों में अधिक मौका मिलता है. यहां पहली पारी में आमतौर पर 240-270 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जाता है.
वहीं, मौसम की बात करें तो मैच के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई आसार नहीं है. मैच के दिन अच्छी धूप भी निकलेगी और तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्की नमी हो सकती है, जिससे शुरुआती ओवरों में सीमर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है. ओस ज्यादा नहीं होगी, लेकिन दिन बढ़ने के साथ दूसरी पारी में गेंदबाजों को हल्की गीली पिच का सामना करना पड़ सकता है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Semifinal 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों टीमें अब तक 55 वनडे मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं. इनमें भारत ने 41 बार जीत हासिल की है, वहीं 13 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा और एक मैच टाई रहा. वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों ने 9 बार आमने-सामने खेला है. इसमें टीम इंडिया ने 7 मैच जीते हैं और 2 में हार का सामना किया है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026: किसने जीता था पिछला अंडर-19 वर्ल्ड कप?
अंडर-19 वर्ल्ड कप का पिछला संस्करण साल 2024 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 79 रन से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया था.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
The post [Live Updates] IND U19 vs ENG U19 Final: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment