T20 World Cup में पहली बार बनेगा 300 से ज्यादा का स्कोर? इंग्लैंड के कप्तान ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
T20 World Cup 2026: टी20 क्रिकेट में जिस तरह से बल्लेबाज गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं और बेखौफ अंदाज में चौके-छक्के लगा रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि 300 रन का आंकड़ा पार करना अब कोई नामुमकिन काम नहीं रह गया है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक किसी भी टीम ने 300 रन का स्कोर नहीं बनाया है. वहीं, 7 फरवरी से शुरू होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि यह टूर्नामेंट रिकॉर्ड तोड़ साबित हो सकता है, जहां टीमें 300 से ज्यादा रन बना सकती हैं.
हैरी ब्रूक ने की बड़ी भविष्यवाणी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने गुरुवार को भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की और कहा कि इस टूर्नामेंट में पहली बार 300 से ज्यादा के स्कोर देखने को मिल सकते हैं. टूर्नामेंट से पहले हुए कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे इतने बड़े स्कोर की संभावना के बारे में पूछा गया, तो ब्रुक ने कहा, “कई ऐसे मैदान हैं जहां 300 से ज्यादा रन बनाना संभव है. विकेट काफी अच्छे हैं, आउटफील्ड तेज हैं और बाउंड्री भी छोटी हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “बस बल्लेबाजों को निडर होकर खेलना होगा, आउट होने की चिंता किए बिना गेंद पर आक्रमण करना होगा.” वहीं, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का मानना है कि गेंदबाज अब भी मुकाबले में बने रह सकते हैं, बशर्ते वे शांत रहें और अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें.
300+ total in this T20 WC ? 👀
— 𝚅𝚊𝚛𝚞𝚗¹⁸ (@varunx18) February 5, 2026
In a recent Press Conference Harry Brook said “300 is a real possibility in India. We want to take the bowlers on as much as we can while staying cool.”
Looking at England’s batting lineup full of blind sloggers, they can be a serious threat on… pic.twitter.com/G65bYa4jYZ
ये भी पढ़ें- IND A vs NAM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच में आज नामीबिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक नहीं बना है 300 का स्कोर
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर से 260 रन है, जो करीब 20 साल पुराना है. 2007 में टूर्नामेंट के पहले संस्करण में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 6 विकेट पर 260 रन बनाए थे. हालांकि, मेंस टी20 क्रिकेट में अब तक पांच बार 300 से ज्यादा रन बन चुके हैं और टी20 इंटरनेशनल में भी यह कारनामा तीन बार हो चुका है.
भारत भी पिछले दो सालों में एक से ज्यादा बार 300 रन के करीब पहुंच चुका है. हैदराबाद में खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया सिर्फ 3 रन से यह आंकड़ा पार करने से चूक गई थी.
ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, ये मैच विनर पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर
The post T20 World Cup में पहली बार बनेगा 300 से ज्यादा का स्कोर? इंग्लैंड के कप्तान ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी appeared first on News24 Hindi.
Post a Comment