Header Ads

MI Vs LSG: दो ओवर फेंकते ही क्यों बाहर गए अर्जुन तेंदुलकर? दोबारा आए तो दो गेंद ही फेंक पाए

Arjun Tendulkar Taken off Field Getting Six Back To Back: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 214 बनाए। इस दौरान मुंबई के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर की तीसरी ओवर में खूब पिटाई हुई। अर्जुन तेंदुलकर जब अपने तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए, तो शुरुआती 2 गेंदों में 2 छक्के पड़ने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए। चलिए आपको बताते हैं इसका क्या कारण है।

ये भी पढ़ें:- MI vs LSG: विश्व कप से पहले फॉर्म में लौटे रोहित, ये खिलाड़ी रहे मुंबई की हार के गुनाहगार

अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की खूब पिटाई की है। खासकर निकोलस पूरन ने सिर्फ 29 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली। लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान मुंबई के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मैदान से बाहर जाना पड़ा। अर्जुन ने इस मैच में शुरुआती 2 ओवरों में 10 रन दिए थे। इस दौरान उन्हें गेंदबाजी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 2 ओवर कराने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए, लेकिन दोबारा उन्हें गेंदबाजी करने के लिए बुलाया गया। जब अर्जुन अपनी तीसरी ओवर डालने आए, तो शुरुआती 2 गेंदों में उन्हें 2 छक्का पड़ गए।

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: नेपाल टीम में होगी मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री, ICC से मिली अनुमति

एक ओवर में बटोरे 29 रन

इसके बाद अर्जुन को एक बार फिर से गेंदबाजी करने में दिक्कत आने लगी थी, वह काफी मुश्किल से सिर्फ 2 गेंद डाल पाए थे और दोनों पर छक्का पड़ गए। इस कारण से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस ओवर के बाकी बचे 4 गेंद डालने के लिए नमनधीर पहुंचे। उन्हें भी 4 गेंदों में 17 रन जड़ दिए। ऐसे में इस एक ओवर में लखनऊ ने कुल 29 रन बटोर लिए, जिसके कारण आखिरी में एलएसजी का स्कोर 214 पहुंच गया। अर्जुन ने इस मैच में कुल 2.2 ओवर गेंदबाजी की जिसमें 22 रन दिए हैं। शुरुआती 2 ओवरों में तो उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उसके बाद उनकी पिटाई हो गई।

The post MI Vs LSG: दो ओवर फेंकते ही क्यों बाहर गए अर्जुन तेंदुलकर? दोबारा आए तो दो गेंद ही फेंक पाए appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.