Header Ads

MI vs SRH: मुंबई की जीत ने अंकतालिका की बदल दी सूरत, इन 4 टीमों की जान में जान आई

MI vs SRH New Points Table: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस को शानदार जीत मिली है। मुंबई के लिए यह मैच बेहद ही जरूरी था। इस मैच को अपने नाम कर मुंबई प्लेऑफ की रेस में अभी भी बनी हुई है। एक पल के लिए लगा था कि मुंबई के लिए इस मुकाबले को अपने नाम करना आसान नहीं होगा, लेकिन सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी के कारण मुंबई ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 के बीच KKR को लेकर बड़ी खबर, कोलकाता की बजाय गुवाहाटी पहुंची गई टीम की फ्लाइट

मुंबई की जीत से 4 टीमें हुईं खुश

मुंबई इंडियंस की इस जीत से अंकतालिका की रेस काफी रोमांचक हो गई है। जो मुंबई इस हार के बाद प्लेऑफ से बाहर हो सकती थी, वह मुंबई अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। इस मैच की खास बात रही कि इस मुकाबले में सिर्फ मुंबई इंडियंस के फैंस ही एमआई को सपोर्ट नहीं कर रहे थे, बल्कि 4 अन्य टीमों के करोड़ों फैंस भी भगवान से मना रहे थे कि मुकाबले में किसी तरह मुंबई इंडियंस की जीत हो जाए। चलिए आपको बताते हैं अब कैसी दिखती है अंकतालिका।

इस वीडियो में देखें अब कैसी दिखती है अंकतालिका

The post MI vs SRH: मुंबई की जीत ने अंकतालिका की बदल दी सूरत, इन 4 टीमों की जान में जान आई appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.