Header Ads

PBKS vs CSK: MS Dhoni तोड़ा फैंस का दिल, IPL में पहली बार हुआ ऐसा

PBKS vs CSK, MS Dhoni: IPL 2024 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से हो रही है। धर्मशाला के मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK लगातार विकेट गंवाती रही और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना पाई। फैंस को मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के आने का इंतजार था। शार्दुल ठाकुर के बोल्ड होते ही फैंस के चेहरे खुश हो गए, क्योंकि मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी का आगमान हुआ।

फैंस की खुशी कुछ ही देर में मायूसी में बदल गई। IPL और टी20 क्रिकेट में पहली बार 9 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धोनी खाता तक नहीं खोल पाए। हर्षल पटेल ने धोनी को बोल्ड किया और मैदान पर सन्नाटा छा गया। पटेल ने यलो आर्मी को पूरी तरह से खामोश कर दिया। धोनी की 9 नंबर पर बल्लेबाजी करने की रणनीति टीम के काम नहीं आई।

IPL में महेंद्र सिंह धोनी और हर्षल पटेल के आमने-सामने की बात करें तो पटेल भारी पड़ते हैं। हर्षल पटेल की 33 गेंदों पर धोनी ने 8.33 की औसत और 75.75 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 25 रन बनाए हैं। इस दौरान पटेल ने धोनी को 3 बार आउट किया है। धोनी ने पटेल की गेंदों पर सिर्फ 2 चौके लगाए हैं। वह पटेल के विरुद्ध 1 भी छक्का नहीं लगा पाए हैं।

The post PBKS vs CSK: MS Dhoni तोड़ा फैंस का दिल, IPL में पहली बार हुआ ऐसा appeared first on News24 Hindi.

No comments

Powered by Blogger.